खेत के काम से गंगा उस पार जा रहे हैं अधेड़ की हुई नदी में डूबने से मौत
By admin
M v online Bihar news/बक्सर/सिमरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले नियाज़ीपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई जहां गंगा नदी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भूचाल सी आ गई आनन-फानन में सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंच मृतक की छानबीन शुरू की हालांकि मृतक का शरीर खोजने में ग्रामीण कामयाब रहे और मृतक के शरीर को नदी से बाहर निकाल लिया गया है
कैसे हुई यह घटना
आपको बता दें कि यह घटना तकरीबन दोपहर के 12:00 बजे की है जब नियाज़ीपुर सुबरन यादव के डेरा निवासी राज नारायण यादव पिता देगा यादव उम्र 52 वर्ष जो अपने खेत में काम करने के लिए गंगा के रास्ते से जा रहे थे तभी अचानक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जा गिरे जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं ग्रामीणों का कहना है,कि गांव में शोरगुल होने पर गांव के लोगों ने पहुंच कर शव को नदी से बाहर ढूंढ कर निकालने में कामयाब रहे।
पहुंचे सिमरी सी ओ
वहीं इसकी खबर मिलते ही सिमरी सीओ अनिल कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। और सरकार से मिलने वाली हर सुविधा की देने की भी बात कही। जब हमने उनसे इस घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नियाज़ीपुर सुबरन यादव के डेरा निवासी राज नारायण यादव अपने खेत के काम से गंगा उस पार जा रहे थे तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे जिसके कारण उनकी मौत हो गई वहीं इस घटना स्थल पर नियाज़ीपुर सरपंच प्रतिनिधि भिरगुनाथ पाठक भी मौके पर मौजूद रहे और हर संभव मदद करने की भी बात कही। वह इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया और घर में मातमी माहौल छा गया है।



