शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
By admin
M v online bihar news/बिहार,बक्सर/यूं ही नहीं कहा जाता है कि प्रतिशोध की आग थमने का नाम नहीं लेती है हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों के साथ एक दिल को झकझोर देने वाली घटना जो छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में हुई थी जिसको लेकर के युवाओं में काफी आक्रोश पैदा हो रहा है और वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के लिए सभी की आंखें नम हो गई है ऐसा ही नजारा बक्सर जिले की सिमरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले राजापुर बेनी लाल के डेरा में युवाओं के द्वारा देखने को मिला ।
आपको बता दें कि नक्सली हमले मे शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजापुर बेनीलाल डेरा के युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित भी की गई। वहीं भारत मां के जयकारों के साथ पूरा इलाका गूंज उठा जबकि कैंडल मार्च निकाले हुए युवाओं का कहना है कि हमारी भारत मां का जयकारा इतना गुजे की नक्सलियों के कान तक पहुंचे ताकि इस तरह की दुर्व्यवहार करने की हिम्मत ना हो ।
आपको बता दें कि भारत माता की जय हो के साथ कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें युवा अखिलेश राय ,अजय तिवारी , मुना राय, विकास राय, संटू राय , गोलू, धर्मेश, भीम राय, भूटाली, छोटू यादव , कलू,अंकित अन्य युवासाथियों के साथ महावीर जी के स्थान पर जहा वो घंटो अपने आप को भारत मा के हवाले करने के लिए पसीना बहाते है उस जगह पर श्रद्धांजलि अर्पित की



