छह अतिक्रमणकारी के बजाए चार हो ही मिला जमीन खाली करने का नोटिश ,दो को मिला सीओ का शरणागत
-छह लोगों ने किया है जमीन पर अतिक्रमण ,चार को मिला है नोटिश
-लोक शिकायत एवं अपर समाहर्ता अधिकारी के आदेश का भी नही है सिमरी सीओ पर कोई असर
-दो अतिक्रमणकारी पर मेहरबान है सिमरी सीओ
By amit ojha
M v online Bihar news/बक्सर/सिमरी अंचल के गोपभरौली गाँव अंतर्गत सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के मामले को अंचलाधिकारी द्वारा पेंचीदा बना दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीण ने जिला पदाधिकारी से लेकर लोक शिकायत पदाधिकारी तक लिखित शिकायत भी दर्ज करवाए है । जिसमे उन्होंने वर्णीत किया है कि गोप भरौली मौजा के थानां 19 ,खाता 79 खेसरा 38 है जिसका रकबा 1 एकड़ 17 डी पुरानी परती अनाबाद बिहार सरकार सर्वसाधारण को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए । इसके बावजूद भी यहां से अतिक्रमण नही हटवाया जा रहा है । जबकि राज्य सरकार अतिक्रमण को हटवाने पर पूरा जोर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस भूमि पर दो प्रथमिक विद्यालय के साथ एक हनुमान मंदिर है, इस भूमि का उपयोग स्कूल तथा ग्रामीण बच्चों को खेलने के साथ साथ गांव के सार्वजनिक कार्य कराने के लिए किया जाता था । विद्यालय के उत्क्रमित होने या किसी भी सरकारी योजना के क्रियावन्वयन के लिए यह भूमि काफी महत्वपूर्व था। लेकिन सिमरी अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने इस मामले को मैनेज के खेल में सुलझाने के बजाए और भी पेचीदा कर दिए है । इन्होंने अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए हरेंद्र यादव सत्येंद्र यादव के पक्ष में कार्य किए । जबकि इन दोनों लोगों द्वारा सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर घर बनवा दिया गया है। भवन निर्माण कार्य को रोकने के लिए लोक शिकायत पदाधिकारी ने सीओ को आदेश दिया लेकिन कार्य रुका नही । उसके बाद अपर समाहर्ता बक्सर के निर्देश के बाद भी दोनों लोगो को नोटिश नही दिया गया जबकि अन्य चार लोगों को नोटिश भेजा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरेन्द्र यादव और सुरेंद्र यादव के नाम पर गृह स्थल योजना 2 डी पूर्व प्रस्तावित है जबकि इनलोगो के पास पुस्तैनी जमीन गोप भरौली मौजा में 15 डी और भीमशा मौजा में 1 एकड़ 15 डिसमिल है । प्रश्न यह उठाता है कि इनलोगो को गृह स्थल योजना का लाभ पंचायत द्वारा किस परिस्थिति में दिया गया है । अपने संलग्न में अंचलाधिकारी सिमरी ने बताया है कि ग्राम पंचायत पड़री द्वारा चिन्हित दोनों अतिक्रमणकारियों के नाम से दो डिसमिल जमीन के अनुशंसा की गई है जबकि वार्ड सदस्य का कहना है कि ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं है तथा अतिक्रमण हटाने के लिए वार्ड सदस्य द्वारा भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है।
-इनलोगो द्वारा किया गया है अतिक्रमण
गोप भरौली गाँव के सरकारी जमीन पर क्रमशः छह लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है । जिसकी पुष्टि अंचल के अमीन द्वारा भूमि को मापने के बाद किया गया । जिसमें संतोष कुमार पांडेय ने 0.05 डी ,सरयू पांडेय 3 डी राजनरायन पांडेय 2 डी ,प्रकाश पांडेय 1 डी ,हरेन्द्र यादव 7 डी तथा सतेंद्र यादव 7 डी जमीन पर अतिक्रमण किए है । लेकिन दो अतिक्रमणकारी को छोड़कर बाकी चार लोगों को अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिश भेजा गया है।
-अंचल कार्यालय से लेकर आवास तक लगता है बिचौलियों का जमावड़ा
अंचल कार्यालय हो या आवास घण्टो बिचवलिया का जमैडा लगा रहता है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां दाखिल खारिज से लेकर एक जमीन का रशीद भी कटवाया जाए तो उसके लिए कर्मचारियों और अधिकारी को नजराना देता पड़ता है । नही तो कागज टेबल पर ही धूल फाकता रह जाएगा। कुछ दिनों पूर्व सीओ के आवास के सामने और अंचल कार्यालय परिसर में कुछ लोगो मे मारपीट हुआ था । जिसकी वजह बीचवलिया ही थे ।
-कहते है एसडीएम
इस आशय की जानकारी देते डुमराँव प्रभारी एसडीएम धनन्जय त्रिपाड़ी ने बताया कि सरकारी जमनी पर नोटिश के बाद भी घर बनावाए है जो नियम के अनुकूल है । नोटिश सभी अतिक्रमणकारी पर जानी चाहिए । फिलवक्त अभिलेख की जांच किया जा रहा है ।

