anish संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका लगाना सबके लिए जरूरी - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका लगाना सबके लिए जरूरी 

- जिले में शुरू हुआ 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान

- अब गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को नहीं दिखानी पड़ेगी जांच रिपोर्ट

By amit kumar

M v online bihar news/बक्सर | जिले में कोरोना का संक्रमण फैल  रहा है। फिलवक्त जिले में कुल 9 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसको लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने स्वास्थ्य समिति को जांच केंद्र बढ़ाने व अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर गुरुवार से जिले में 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए जिले में कुल 40 टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों तथा 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी टीका दिया जा रहा है। अब 45 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लेने के लिए बीमारी से संबन्धित कोई कागजात नहीं दिखाने होंगे। टीकाकरण का ज्यादा से ज्यादा प्रचार- प्रसार हो इसके लिए सभी आशा व फ्रंट लाइन वर्कर्स को जिम्मेदारी दी गई है।

टीका लेने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया चौथे चरण के तहत वैक्सीन लेने वाले लोगों का भी विभाग द्वारा जारी एप पर पूर्व की भांति रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में सक्षम नहीं हैं, उनको अपना आधार कार्ड लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर आना होगा। उन्होंने बताया चौथे चरण के वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार में और तेजी आएगी। जिससे निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा होगा और अधिकाधिक लोगों का वैक्सीनेशन होगा। अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

टीका लेने के बाद निकल गया संक्रमण का डर : 

कोविड-19 के टीकाकरण अभियान को लेकर दंत चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने जिले के सभी लोगों से अपनी बारी आने पर टीका लेने की अपील की। उन्होंने बताया बीते वर्ष जब संक्रमण का प्रसार जिले में तेजी से हो रहा था, तब वह भी इसकी चपेट में आ गए थे। उस समय टीका नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उस दौरान परिजनों के सहयोग व नियमों  का पालन कर उन्होंने खुद को जल्द स्वस्थ कर लिया। लेकिन, उन्हें डर रहता था कि कहीं उनके बच्चे या अन्य लोग उनसे संक्रमित न हो जाएं। टीका लेने के बाद अब वह डर उनके भीतर से जा चुका है। उनका कहना है  जिले में संक्रमण प्रसार को रोकने में टीका का अहम योगदान रहेगा। इसलिए जिले के सभी लोग टीका अवश्य लें। ताकि, वह खुद के साथ अपने परिवार व करीबी लोगों को संक्रमण से बचा सकें।