सिमरी के डुमरी में आयोजित हुई जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व मंत्री संतोष निराला भी रहे मौजूद
By admin
M v online Bihar news/बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डूमरी में आज जनता दल यूनाइटेड के बैनर तले कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया है जिसमें प्रखंड क्षेत्र से ही नहीं बल्कि जिला स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत किए,जिसमें पार्टी के विस्तार से लेकर के अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं पार्टी को किस तरह से और मजबूत किया जाए इसको लेकर के भी सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर के मंथन किए इस कार्यक्रम में आए हुए राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, परिवहन मंत्री रह चुके संतोष निराला भी मौजूद रहे
जिला प्रवक्ता सोनू कुंवर
वही इस कार्यक्रम के मंच संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता सोनू कुंवर ने आए सभी कार्यकर्ता व वरीय अधिकारी को अपनी मधुर ध्वनि से स्वागत किया। और कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चाऐ भी की और विकास की बात भी कहीं
किसकी मानेंगे बात
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए नंद जी प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष सिमरी ने बताया कि हमारी पार्टी जो है वह कार्यकर्ताओं के सम्मान देने की काम करती है मैं अपने सभी साथियों से यही कहना चाहूंगा कि आप एकता का परिचय देते हुए इस पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करें ताकि हमारी पार्टी जिले में एक अलग पहचान और नए मुकाम को हासिल कर सकें।
पूर्व मंत्री संतोष निराला ने क्या कहा
वही इस कार्यक्रम है जिला अध्यक्ष और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री रह चुके संतोष निराला भी मौजूद रहे उन्होंने आए सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहां की हमारी पार्टी जो है वह गरीबों के लिए सदैव तैयार रहती है हमारी पार्टी जितना विकास बिहार में कर दी उतना विकास और कोई पार्टी नहीं कर सकती है लेकिन हम चाहेंगे कि हमारे जो भी प्रखंड स्तर हो या पंचायत स्तर हो या जिला स्तर के कार्यकर्ता आप एकजुट होकर के अपने कार्यों को कुशलता पूर्वक निर्वहन करें।
कौन-कौन रहे मौजूद
मंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपाध्यक्ष प्रेम सागर कुंवर ने आए सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे बहुत खुशी हुई कि आज हमारे गांव में माननीय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके संतोष निराला जी का आगमन हुआ मैं हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं पार्टी के लिए सदैव तैयार रहता हूं आधी रात को भी पार्टी जरूरत मुझे पड़ी तो मै आधी रात को भी तैयार रहूंगा इस कार्यक्रम में भरत मिश्रा,विनोद राय,विंध्याचल कुशवाहा,विजय कुशवाहा,भिर्गु नाथ राजक, संजय सिंह,अशोक प्रजापति,रामाशंकर यादव,परशुराम तत्व,राघवेंद्र उज्जैन,संतोष चौधरी,ध्रुप ओझा, नित्यानंद द्विवेदी,अन्य नेता गण मौजूद रहे।





