पंचायत चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने की बक्सर सेंट्रल जेल में छापेमारी
By admin
M v online bihar news/बक्सर/ केंद्रीय कारा में पंचायत चुनाव की लेकर जिलाधिकारी और बक्सर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में हुई गई संयुक्त छापेमारी मिला मोबाइल सहित खैनी और गुटका जिलाधिकारी ने कहा पंचायत चुनाव में अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही है छापेमारी..
बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये और आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज बक्सर केंद्रीय कारा में जिलाधिकारी और बक्सर पुलिस कप्तान ने संयुक्त रूप से छापेमारी की गई..
डीएम और एसपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहले सुबह पांच बजे पूरे लाव लश्कर के साथ डीएम और एसपी केंद्रीय कारा पहुचे और लगातार तीन घण्टे तक जेल की खाक छान मारी ऐसे में अहम वस्तु के रूप में जेल में बंद अपराधियों के पास से मोबाइल फोन सहित गुटका और खैनी बरामद किया गया...
क्या कहते हैं जिलाधिकारी महोदय
इस बात की जानकारी देते हुवे बक्सर जिलाधिकारी ने बताया कि जेल में हुई छापेमारी आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर किया गया है ऐसे में कुछ अहम समान जैसे मोबाईल गुटका और खैनी की बरामदगी की गई है..उन्हों ने आगे बताया कि ये कार्यवाही मिले निर्देश के बाद किया गया है ।
हालांकि पंचायत चुनाव में अपराधियों के द्वारा दहसत फैलाने के लिए मुखिया पुत्र की हत्या बक्सर में की जा चुकी है जिमसें पुलिस की जानकारी के अनुसार जेल से सजा काट रहे अपराधी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिलवाया गया था ऐसे में पंचायत चुनाव में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस ने ये संयुक्त छापेमारी को अंजाम दिया है जो बेहद जरूरी था..


