कोरोना गाइडलाइन को पालन करते हुए बक्सर पत्रकार संघ ने मनाया बसंतोत्सव एवं पत्रकार सम्मान समारोह
रविवार को जिलामुख्यालय में बक्सर पत्रकार संघ द्वारा बंसतोत्सव एवं पत्रकार सम्मान समारोह मनाया गया।
By admin
M v online bihar news/बक्सर/जिलामुख्यालय के औधोगिक क्षेत्र स्थित चाहत रेस्टोरेंट के प्रागंण में जिले भर के पत्रकारों की उपस्थिति देखी गयी।वर्षों से चली आ रही परिपाटी के अनुसार इस बार भी चार वरिष्ठ पत्रकार भूषण सम्मान दिया गया। बक्सर से वरिष्ट पत्रकार ओंकार नाथ मिश्र एवं रवि मिश्रा के साथ डुमरांव से अनील ओझा एवं ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिऐ चौसा के सुधीर कुमार सिन्हा को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
पत्रकार संघ कार्यकारिणी के द्वारा इस वर्ष से एक नये सम्मान "जर्नलिस्ट ऑफ द इयर "की शुरूवात की गयी ।सत्र 2020-21 के लिऐ यह सम्मान इस वर्ष मंगलेश तिवारी को दिया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे बक्सर दैनिक जागरण के प्रथम प्रभारी राजकमल राय जी उपस्थित थे। पत्रकारों को सम्बोधित करतें हुऐ राजकमल जी ने कहा कि पत्रकारिता को सुदृढ़ रखने के लिऐ कार्यशालाओं का आयोजन होते रहना चाहिऐ..उन्होंने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के विषय पर कई ज्ञानवर्धक बातें बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश उपाध्याय एवं संचालन राम इकबाल ठाकुर ने किया।जिले भर से आयें सभी पत्रकार साथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।कार्यक्रम को पुर्णतः कोविड 19 के कारण सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप कराया गया।धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार संध के प्रवक्ता कपीन्द्र किशोर ने किया।


