जमीन हस्तांतरण मामले के खिलाफ डीके कॉलेजकर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना
by admin
m v online bihar news/buxar/डुमरांव - वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की 25 एकड़ भूमि चिकित्सा महाविद्यालय के लिए हस्ताक्षर किए जाने के विरोध में विश्वविद्यालय बचाओ प्रतिरोध दिवस के रूप में आज दिनांक 25. 02.21 को शिक्षक संघ डीके कॉलेज डुमरांव के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित 25 एकड़ भूमि नूतन परिषद आरा शिक्षा महाविद्यालय को हस्ताक्षर की जाती है तो वैसे स्थिति में विश्वविद्यालय की अस्तित्व खतरे में पड़ सकती है
यूजीसी के मानदंड अनुसार विश्वविद्यालय को यूजीसी की मान्यता बनाए रखने के लिए कम से कम 40 एकड़ जमीन होनी चाहिए । इस संबंध में ध्यातव्य हो कि भूमि हस्ताक्षर के विषय में विश्वविद्यालय प्रशासन से किसी प्रकार की सहमति नहीं ली गई है। इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि विश्वविद्यालय के पास यदि 40 एकड़ जमीन नहीं रहेगी तो इस विश्वविद्यालय को दूसरे विश्वविद्यालय के साथ टैग कर दिया जाएगा।
सरकार के इस कदम के विरोध पूरे विश्व विद्यालय में धरना प्रदर्शन चल रहा है इसी उपलक्ष्य में डीके कॉलेज डुमरांव के शिक्षक संघ प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना पर बैठे हैं इस आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएगी। इस धरना में डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ.राजू मोची, डॉ. उषा रानी डॉ रमेन्द्र कुमार सिंह डॉ सरोज राम, डॉक्टर अखलाक अहमद ,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ कोषाध्यक्ष संटू मित्रा, प्रोफेसर श्याम नारायण राय, प्रोफेसर कुर्बान खान उस्थित थे।




