सफाई कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए नगर परिषद में शुरू हुआ वैक्सीनेशन
- दूसरे चरण में अब तक 599 लोगों को दिया जा चुका है वैक्सीन का पहला डोज
- 300 से अधिक सफाई कर्मियों व सुपरवाइजर को भी किया जाएगा टीकाकृत
By amit kumar
M v online bihar news/बक्सर, 10 फरवरी | जिले में कोविड-19 के वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से तत्पर है। इसके लिए जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को बक्सर नगर परिषद कार्यालय में भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। साथ ही, सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व डुमरांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सत्र स्थल का संचालन किया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया दूसरे चरण के लिए अब तक जिले के 599 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके का पहला डोज दिया जा चुका है। इनमें से 319 लोगों को मंगलवार व 280 लोगों को सोमवार को टीका दिया गया था। मंगलवार को टीकाकृत हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या 254 रही। वहीं, 65 स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न पीएचसी पर टीका लिया। बुधवार को तीन स्थलों पर टीका देने की व्यवस्था की गई थी।
300 से अधिक लोगों को टीकाकृत करने का है लक्ष्य :
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान के दौरान ही नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मियों का निबंधन किया जा चुका था। प्रत्येक दिन 100 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में 200 से अधिक सफाई कर्मी व सुपरवाइजर हैं है जिनमें सरकारी व निविदा वाले भी शामिल हैं। इनके अलावा नप कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों का भी रजिस्ट्रेशन कराया गया है। साथ ही, सभी 34 वार्ड के पार्षद को भी इस सूची में शामिल किया गया है। अब कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को सूची के अनुसार टीकाकृत किया जा रहा है। नप कर्मियों को टीका देने के लिए कार्यालय में तीन कमरे सुरक्षित किये गए हैं। एक कमरा प्रतीक्षालय के रूप में चिह्नित चिन्हित है, जहां लक्षित कर्मी अपनी बारी का इंतजार इन्तेजार करेंगे। इसके अलावा एक कमरे में टीका दिया जा रहा है और एक कमरा निगरानी व अवलोकन कक्ष के रूप में है। जहां टीका लेने के बाद सभी की आधे घंटे तक निगरानी की जा रही है।
टीका को लेकर अब नहीं है कोई उलझन :
नगर परिषद के उपाध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह ने कहा दूसरे चरण में सफाई कर्मी, सुपरवाइजर व पार्षदगणों को टीकाकृत करने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। नगर परिषद क्षेत्र के सभी चिह्नित चिन्हित लोगों से टीका लेने की अपील की जा रही है। ताकि, लक्षित समूह को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके। पहले चरण में टीका को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के उत्साह को देखकर सारी शंकाएं दूर हो गईं। स्वदेश में निर्मित यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको लेने के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। जो एक अच्छा संकेत है। यदि, चरणवार सभी लोग आगे आ कर टीका ले लेंगे, तो जिले में से कोविड-19 व उसके संक्रमण की समस्या का खतरा नहीं रहेगी रहेगा। साथ ही, टीका लेना हम सब का सामाजिक दायित्व भी है। इससे न हम केवल खुद को बल्कि अपने परिवार और प्रियजनों को भी संक्रमण खतरे से बचा सकते हैं है।


