दूसरे चरण में टीका लेने वालों की संख्या हुई 1900 के पार, पहले चरण का लक्ष्य 95 प्रतिशत हुआ पूरा
- सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण के लक्ष्य को किया जाएगा समय से पूरा
- पहले चरण में टीका ले चुके लोगों को दिया जाएगा वैक्सीन का दूसरा डोज
by amith kumar
m v online bihar news/बक्सर, 16 फरवरी | जिले को कोरोना वायरस और संक्रमण से मुक्त करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकृत करने के बाद दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके का पहला डोज दिया जा रहा है। हालांकि, सरकार व राज्य स्वास्थ्य समिति से मिले निर्देशों के तहत पहले चरण में टीके का पहला डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मियों को 28 दिन पूरे होने के बाद अब टीके का दूसरा डोज दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने सोमवार व गुरुवार का दिन निर्धारित किया है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके का पहला डोज दिया गया था। जैसे जैसे लाभार्थियों के 28 दिन पूरे हो जाएंगे। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अनुसार उनको दूसरे डोज का टीका लेने के लिए आंमत्रित किया जाएगा।
हर हाल में ससमय निर्धारित लक्ष्य पूरा होगा :
डॉ. सिंह ने बताया दूसरे चरण में अब तक 1900 से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर्स टीका ले चुके हैं । जिनमें सफाई कर्मी, पुलिस जवान व सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी व अन्य शामिल हैं। वहीं, पहले चरण के लगभग 96 प्रतिशत लोगों ने टीका ले लिया। फिलहाल दूसरे चरण के तहत टीका दिया जा रहा है। जो लोग पहले चरण में टीका लेने से वंचित रह गए हैं, इस दौरान उन लोगों को भी टीकाकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाल में ससमय निर्धारित लक्ष्य पूरा होगा। इसके लिए हर आवश्यक तैयारियांं पूरी कर ली गई हैं । ताकि वैक्सीनेशन के दौरान किसी प्रकार की का बाधा उत्पन्न नहीं हो। लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरे जोर-शोर से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है।
गाइडलाइन का रखा जा रहा है ख्याल :
यूएनडीपी के वीसीसीएम मनीष कुमार सिन्हा ने बताया वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण अभियान के का सफल संचालन के लिए जारी गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जा रहा है। ताकि वैक्सीन लेने वालों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के मद्देनजर सेंटर पर तीन कमरे बनाए गए हैं। जिसमें पहला कमरा रजिस्ट्रेशन, दूसरा वैक्सीनेशन एवं तीसरा अवलोकन कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर हर मानकों का पालन किया जा रहा है। जिससे किसी प्रकार के संक्रमण की संभावना उत्पन्न नहीं हो। इसके लिए सभी कर्मी मास्क, ग्लब्स, सैनिनीटाइजर, शारीरिक दूरी समेत बचाव से संबंधित अन्य उपायों को अपनाकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

