सर्दियां जा रही हैं लेकिन अभी भी है बीमारियों से सतर्क रहने की जरूरत,
-घर से बाहर निकलते समय न पहनें कम कपड़े
- भोजन सामग्री में अधिक तेल और मसाले के प्रयोग से करें परहेज
by amit kumar
m v online bihar news/बक्सर, 12 फरवरी | जिले में ठंड धीरे धीरे कम हो रही है। दोपहर की धूप अब तीखी लग रही है। लेकिन, सुबह और शाम में अभी भी गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारियों कब अनुसार आगामी कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। फिलवक्त न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ साथ तापमान का अंतर भी बढ़ गया है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन इस राहत भरे मौसम में लापरवाही बरतने की भूल ना करें। चिकित्सकों के अनुसार शुरुआत और अंत में ही ठंड लगती है। इसलिए अभी के मौसम में सावधान रहना बहुत जरूरी है। अभी भले ही जिले में ठंड कम हुई है, लेकिन बीमारी की संभावना अभी भी बरकरार है।
बाहर निकलने से पहले पहने पूरे कपड़े :
सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया जिले में अभी ठंड जारी रहेगी। लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। जब लोग घर से बाहर निकलें तो गर्म व पूरे कपड़े पहन लें। ऐसा करने से ठंड लगने की आशंका कम रहेगी, जिससे आप इस मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे। इसके अतिरिक्त जब आप बाहर निकलें तो ठंडा खाना खाने और पीने से भी परहेज करें। अगर कहीं दूर जा रहे हैं तो पर्याप्त संख्या में गर्म कपड़े साथ ले लें। सांस से संबंधित बीमार लोगों का विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे और बुज़ुर्ग बूढ़े लोग सावधान रहें।
गर्म और ताजा भोजन करना अनिवार्य :
डॉ. अनिल कुमार ने बताया बदलते मौसम में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान म देना चाहिए। ठंड के मौसम में लोग अनियंत्रित तरीके से भोजन करते हैं|. यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। दरअसल, इस मौसम में पाचन क्रिया मजबूत रहती है। इस वजह से लोग अधिक भोजन कर लेते हैं। अधिकतर लोग इन दिनों मांसाहार का विशेष तौर पर सेवन करते हैं। लेकिन इसके साथ तेल मसाले का भी अधिक इस्तेमाल होता है जो कि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। भोजन नियंत्रित नहीं रहने से डायबिटीज और हाइपरटेंशन की चपेट में भी लोग आ सकते हैं।
सुबह में कम कपड़े पहनकर निकलना उचित नहीं खतरनाक :
डॉ. अनिल कुमार ने बताया जब जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ी थी बढ़ा, तो कुछ दिनों तक लोगों ने मॉर्निंग वॉक करना छोड़ दिया था। लेकिन जब से मौसम सुहाना हुआ है तब से लोग मॉर्निंग वॉक व व्यायाम करने के लिए सुबह में बाहर निकलने लगे हैं। इस दौरान ऐसा भी देखा जा रहा है कि कुछ लोग कम कपड़े में जा रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। खासकर सुबह और शाम के वक्त तो हवा चलती है। ऐसे मौसम में अगर आप कम कपड़े पहनकर घर से निकलेंगे तो हवा लगने से ठंडी की चपेट में आ सकते हैं।
कोविड-19 के दौरान रखें इसका भी ख्याल :
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढके।
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें।


