डुमराँव TVS एजेंसी के शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई पाच लाख रुपये
By admin
M v online bihar news/बक्सर/जिले के डुमराँव जो काफी सुर्खियों में आजकल अपनी पहचान बना रहा है कुछ दिन पहले डुमराव क्षेत्र के ही भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चली थी तो वही बिती रविवार की रात्रि चोरों का मनोबल बढ़ते हुए देखा गया ! जहाँ डुमराव ब्लॉक के सामने TVS बाइक एजेंसी का शटर तोड़ पांच लाख रुपये की चोरी कर ली है।
घटना रविवार की रात डुमरांव के टीवीएस एजेंसी में हुई है। एजेंसी के संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि हर दिन की तरह रविवार को भी एजेंसी को बंद कर के घर चले गए जब अगले सुबह खोलने आए तो हमने पाया कि हमरे सटर की ताला तोड दिया गया है जब हम अंदर गये तो अलमारी का भी ताला तोडा गया और समान यत्र तत्र बिखरा हुआ है और रखे गये पैसे भी गायब है. इसकी लिखित शिकायत डुमरांव थाने में दर्ज करायी है। उनके आवेदन में कहा गया है। हमारी एजेंसी डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित है।एजेंसी में कुछ कागजात व ग्राहकों से मिले चेक भी गायब हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव थाने की पुलिस पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दि। जलद ही दोषियों को पकड़ पुलिस करवाई करेगी


