सिमरी प्रखंड में निकला पहली बार 100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा कहां और कब
By admin
M v online bihar news/बक्सर/सिमरी/प्रखंड क्षेत्र के कठार गाँव में 26 जनवरी पूर्व या नहीं 25 जनवरी को युवाओं के द्वारा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम किया गया । आपको बता दें कि निकाले गए तिरंगे की लंबाई तकरीबन 100 मिटर थी तो वही तिरंगे के साथ सभी गांव के लोगों ने लगभग 8 किलोमीटर तक तिरंगे के साथ पद यात्रा निकला।
कहा शुरू कहा खत्म
आपको बता दें कि यह तिरंगा यात्रा कठार से शुरु होकर बडका दिया, छोटका दिया, भरतपांव, बलबतरा, छोटका कठार होते हुए कृष्णाब्रह्म तक रही। इस कार्यक्रम में अपनी अहम भुमिका मे छोटे बच्चे तथा छात्र रहें। तो वही लोगों और युवाओ मे गजब का उत्साह रहा। यात्रा के मुख्य संयोजक अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रखण्ड क्षेत्र का पहला तिरंगा यात्रा रहा जिसको देख कर लोगों में काफ़ी खुशी रही वही यात्रा को लेकर जगह-जगह सम्मान मिला। तथा उन्के साथ कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहें।


