श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिसा ले रहे है दान दाता 
By admin
M v online Bihar news/बक्सर/सिमरी:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि संग्रह के लिए राष्र्टीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता साथ में राम भक्तों की टोली जो सिमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोगो से संपर्क कर धन अर्जित कर रही है. वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह बृजराज पाठक ने बताया कि हमारा लक्ष्य है अपने खंड के सभी हिंदू परिवार में जाकर के राम मंदिर के लिए धन संग्रह करना व इसकी कार्य योजना के बारे में भी बताना जबकि उन्हें बताया कि सिमरी प्रखंड में तक़रीबन 4 टोलिया अभी कार्यरत हैं जो कुछ इस प्रकार है !आशा पंडरी,बड़का सिंहनपुरा,छोटका राजपुर एवं नगरपुरा में हमारी संघ के द्वारा गठित टोलिया धन इकठा करने में अपनी अहम भूमिका निर्वहन कर रही है !
किसने किया धन दान
आपको बता दे की बीते दिन छोटका राजपुर के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने अपने धन भंडार से ₹5000 का सहयोग किया तथा कन्हैया सिंह ने ₹1000 का एवं बाल काल से स्वयंसेवक जयराम सिंह ने ₹1000 का तो वही बड़कागांव नगरपुरा में डॉ रामेश्वर मिश्रा ने ₹2100 का सहयोग राशि दिया है. जबकि धन संग्रह की सबसे पहला कूपन आशुतोष ओझा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धन संग्रह कार्यक्रम के पालक एवं खंड कार्यवाह सीनरी बृजराज पाठक ने एक-एक हजार का कूपन लेकर के राम मंदिर निर्माण धन संग्रह की शुरुआत की
मिली जानकारी
इस कार्यक्रम के अभियान प्रमुख ललन सिंह जी ने बताया कि इस निधि धनसंग्रह कार्यक्रम में खंड में अब 20 टोलियां बनाने जा रहे हैं ताकि सभी हर हिंदू परिवार तक हमारी धन टोली हम पहुंच सके

