वैक्सीन के प्रति भरोसा भी जगा रहे हैं बक्सर के चिकित्सक और स्वास्थ्य अधिकारी
- बक्सर में जारी है कोरोना वैक्सीनेशन का काम, स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स को लग रहा टीका
- जिले के जाने-माने डॉक्टरों ने बताया अनुभव, लोगों को कर रहे हैं जागरूक
by amit kumar
m v online bihar news/बक्सर, 21 जनवरी| केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर शुरू किए गए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों (हेल्थ वर्कर्स) को टीका लगाया जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान में अबतक कई लोग वैक्सीन ले चुके हैं, जिनमें जिले के कई नामी डॉक्टर्स व स्वास्थ्य समिति के अधिकारी भी शामिल हैं। गुरुवार को टीकाकरण अभियान के चौथे दिन सदर अस्पताल के प्रबंधक दुष्यंत सिंह और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन चौबे ने भी टीका लिया जिसके बाद उन्होंने लोगों के लिए जागरूकता संदेश भी दिया।
टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई :
टीका लेने के बाद डॉ. बीएन चौबे ने कहा टीका लेने के बाद वह बिल्कुल ठीक हैं । टीका लगने के बाद वो आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन में रहे, उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। यहां तक कि टीका लगने के बाद बाद भी प्रतिदिन की तरह उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच भी की, ऐसे में वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। खुद टीका लगवाने के बाद उन्होंने अस्पताल में जारी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण भी किया । टीका आने के बाद वो खुद काफी उत्साहित थे|, उन्हें अभी ही वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। वो बिल्कुल ठीक हैं, अब हर किसी को आगे आना चाहिए। ताकि, देश को इस कोरोना बीमारी से छुटकारा मिल सके।
टीका लेने के बाद किया अपना काम :
अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने बताया टीका लेने के बाद वो बिल्कुल स्वस्थ हैं और पूरे दिन अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी सलाह दी कि मामूली साइड इफेक्ट से हमें डरने की जरूरत नहीं है। अगर आप कोई भी दवाई लेते हैं तो कुछ एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। लेकिन, उसके लिए भी स्वास्थ्य समिति पूरी निगरानी और तसल्ली के बाद लाभार्थियों को टीका कृत कर किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को बिना किसी झिझक के वैक्सीनेशन में सहयोग करना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। इनके बाद हेल्थवर्कर्स का नंबर आएगा और फिर 50 से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका दिया जाएगा।
वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने कहा वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें एवं अफवाहों से दूर रहें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए निर्भीक होकर सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीनेशन के दौरान सुरक्षा के हर मापदंडों का ख्याल रखा जा रहा है। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोविड-19 के गाइडलाइन का हर हाल में पालन कराया जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। जिसमें मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना आदि पर अमल जरूरी है।


