खच्चर से टकराने के कारण बाईक सवार युवक की मौके पर हुई मौत
By admin
M v online bihar news/बक्सर: कोरानसराय थाना क्षेत्र के डुमराँव-केसठ राजवाहा मार्ग पर बीते रात तकरीबन 10 बजे बाईक सवार खच्चर से टकराने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रसित हो गाय जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान कोरानसराय के रहने वाले उमेश साह के पुत्र धीरज साह (24 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक मंगलवार की रात को बक्सर से अपने गांव कोरानसराय लौट रहा था तभी राजवाहा नहर मार्ग के पास स्थित ईंट-भट्ठा पुल के समीप उसकी बाइक के सामने एक खच्चर आ जाने के कारण बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रसित हो गाय तो गाड़ी के गति ज्यादा रहने के कारण युवक बाइक को संभाल नहीं पाया और खच्चर से जा टक्कराया जिसके बाद वह दूर जा गिरा. जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई. बाद में चिलाने की अवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले लोगों ने उसे आनन-फानन में डुमराँव अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया.इसकी ख़बर मिलते ही परिवार वालो पर संकट का पाहाड़ टूट पड़ा तो वही घर वालों का रो रो के बुरा हाल हो गया है

