anish हर्षोल्लास के साथ लोगो ने मनाया नववर्ष, लोगो का आकर्षण का केंद्र बना जंगली महादेव मंदिर - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

हर्षोल्लास के साथ लोगो ने मनाया नववर्ष, लोगो का आकर्षण का केंद्र बना जंगली महादेव मंदिर

By admin

M v online bihar news/बक्सर : कोरोना संक्रमण जैसी महामारी को झेल रहे लोगों में नववर्ष को लेकर खूब उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बिभिन्न इलाके मे धार्मिक स्थलों और पिकनिक स्पॉटों पर शुक्रवार को काफी चहल पहल का माहौल रहा। एक दूसरे को मुबारकबाद देने की प्रक्रिया एक दिन पहले से ही शुरू हो गई। रात में बारह बजे के बाद मोबाइल फोन की घंटियां घिनघिनाने लगी। 

उत्साह और उमंग

लोग तड़के सुबह से ही सड़क पर आ गये और एक दूसरे को नये साल की बधाई देने में मशगूल रहे। इलाके के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर नववर्ष का जश्न मनाया गया। स्थानीय नगर के जंगली शिव मंदिर, डुमरेजिन मंदिर, नगर पंचित काली आश्रम, श्री ठाकुरजी धाम कजियां, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुर बाबा ब्रमेश्रवर नाथ समेत कईं मुख्य जगहों पर प्रत्येक साल की भॉति इस साल भी लोग नये साल का आनंद उठाये। पूरे दिन इलाके के विभिन्न मठ-मंदिरो में पूजा अर्चना का दौर चला। इस अवसर पर फैमिली रेस्टोरेंट मे काफी भीड़-भाड़ देखने को मिला। ज्यादातर लोग दूसरे जगह पर जाकर नववर्ष की खुशियां मनाने की तैयारी पहले से ही तय कर लिये थे। यही नहीं गांव की गलियों को भी आकर्षक तरीके से रंगोली बनाकर सजाया गया था। नये साल के मौके पर युवा वर्ग डीजे की धुन पर पूरे दिन थिरकते नजर आये। गिफ्ट कार्नर एवं प्राकृतिक फूलों की दुकानों पर काफी चहल-पहल रही। शुक्रवार की सुबह से ही अपने जुगाड़ के मुताबिक एक दूसरे को उपहार देकर नव वर्ष का मुबारकबाद देकर खुशियों का इजहार करने की प्रक्रिया चली। कोरोना संक्रमण के बाद ज्यादातर लोग मंगला भवानी, मुंडेश्वरी धाम एवं बाबा ब्रह्मोश्वरनाथ धाम जैसे धर्मिक स्थलों पर नये साल का जश्न मनाना ज्यादा बेहतर समझे। नव वर्ष के अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला, डुमरांव एसडीओ हरेन्द्र राम ,महिला मोर्चा की नेत्री शीला त्रिवेंदी, अजय राय और जदयू प्रदेशाध्यक्ष के प्रतिनिधि सुभाष चंद्रशेखर सिंह सहित, राजू सिंह कई गणमान्य लोगों ने स्थानीय नगर के जंगली नाथ शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना और दर्शन किए।