युवती को अपहरण करने का किया गया प्रयास जिसका विरोध करने पर युवती के पिता को अपराधियों ने किया घायल
By admin
M v online Bihar news/बक्सर / पांडेय पट्टी निवासी एक युवती के अपहरण करने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर युवती के पिता को देशी कट्टा के बट से मारकर घायल देने का मामला सामने आया है. तो वही मामले को लेकर गांव के ही दो युवको के खिलाफ थाने में प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
कैसे हुआ घटना
वही इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी एक व्यक्ति की पुत्री सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी. इसी बीच स्थानीय निवासी स्वर्गीय गंगा यादव का पुत्र जख्मी यादव तथा सुभाष यादव का पुत्र विक्की यादव वहां पहुंच गए और युवती के अपहरण का प्रयास करने लगे. युवती के चिल्लाने पर उसके पिता घर से निकल कर दरवाजे पर पहुंचे और इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों नामजद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच एक युवक ने हाथ में लिए हुए देसी कट्टे के बट से मारकर उनका सर फोड़ दिया.बाद में जब शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो दोनों वहां से भाग निकले.जहा मिली जानकारी के मताबिक थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.और जल्द ही दोषियो को पकड़ कड़ी करवाई की जाएगी!

