anish पहले चरण के टीकाकरण के लिए बक्सर जिले में पहुंचे कोविशिल्ड के 7760 डोज - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

पहले चरण के टीकाकरण के लिए बक्सर जिले में पहुंचे कोविशिल्ड के 7760 डोज

- टीकाकरण के लिए चयनित सात स्थलों के लिए शुक्रवार को भेजी जाएगी कोविशिल्ड की दवा
- पहले डोज के 28 दिनों के बाद लोगों को लगेगा दूसरा डोज, फिर 15 दिनों तक होगी निगरानी

by amit kumar
m v online bihar news/बक्सर| जिले में आगामी 16 जनवरी को पहले चरण के टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिलाधिकारी अमन समीर स्वयं पूरी निगरानी कर रहे हैं। ताकि, किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो सके। वहीं, टीकाकरण के लिए जिले में चिह्नित  टीकाकरण स्थलों पर जल्द ही कोविड-19 के वैक्सीन ‘कोविशिल्ड’ की खेप पहुंचा दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति को कोविशिल्ड की 7760 डोज की खेप पहुंचाई जा चुकी है। पुलिस अभिरक्षा में राज्य मुख्यालय से गुरुवार को दवाओं का कंसाइनमेंट जिला मुख्यालय पहुंचा। जिसका निरीक्षण करने के बाद उन्हें सुरक्षित रखा गया। शुक्रवार से कोविशिल्ड का डोज टीकाकरण के सत्र स्थलों के लिए भेजा जाएगा। जिले में लगभग रजिस्टर्ड 6500 हेल्थ वर्कर्स को पहले चरण में टीका लगाया जायेगा। इसमें चिह्नित  डॉक्टर, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका व अन्य शामिल हैं। पहले चरण में बक्सर में सदर अस्पताल, सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल लाइन्स स्थित जीएनएम स्कूल व निजी संस्थान मां शिवरात्रि हेल्थ अस्पताल में पहले चरण का टीकाकरण संपन्न होगा। इनके अलावा नावानगर, ब्रह्मपुर एवं डुमरांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीका दिया जाएगा।

टीका लेने के बाद भी करना होगा नियमों का सख्ती से पालन : 

सत्र के संचालन हेतु हर सत्र स्थल पर तीन कमरों को चिह्नित  किया गया है। इसमें पहला प्रतीक्षा कक्ष, दूसरा टीका कक्ष एवं तीसरा अवलोकन कक्ष निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीका कर्मी के साथ एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाजेशन (एईएफआई) किट भी दिया गया है। जिसको लेकर सभी एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया टीका का दो डोज दिया जाना है। पहले डोज के 28 दिनों के बाद उन्हें दूसरा डोज दिया जाएगा। कोविशिल्ड के दूसरे डोज के पश्चात 15 दिनों तक सभी की निगरानी की जाएगी। साथ ही, टीका लेने वालों को पूरी सतर्कता से चिकित्सीय परामर्श का अनुपालन करना होगा उन्होंने कहा कि टीका लेने के बाद भी लोगों को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। वैक्सीन लेने के साथ ही लोगों में उसका असर तुरंत नहीं होगा। टीकाकरण के पहले डोज से लेकर अगले 45 दिनों तक लोगों को सतर्क रहना होगा।

लोगों के डर को दूर करने के लिए सीएस व डीआईओ लेंगे पहले टीका : 

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने कहा जिले में कोविशिल्ड के आने से लोगों में काफी उत्साह है। लेकिन, जहां सकारात्मकता होती है, वहां नकारात्मकता भी होती है। कुछ लोगों में अभी भी कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं, कुछ लोग इसके खिलाफ प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। लेकिन, लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है । कोविशिल्ड की पूरी परख और उसके नतीजों का अवलोकन करने के बाद उसे भेजा गया है। इसलिए पूरी तरह से सुरक्षित है। सिविल सर्जन और डीआईओ ने लोगों के संशय और डर को दूर करने के लिए सबसे पहले टीका लेने की बात कही। ताकि, लोगों के भीतर टीका को लेकर डर है, वह दूर किया जा सके।