बक्सर डी एस बी ओ अनंत राम ने सभी पदाधिकारियों को मद्यपान सेवन नहीं करने को दिलाई शपथ
by admin
m v online bihar news/बक्सर/नितीश कुमार के शराब मुक्ति कानून को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए पुलिस बल भी तैयार हो गई है, आपको बता दे की आज दिनांक 21.12.2020 को पूर्वाहन 11:00 बजे पुलिस महानिदेशक बिहार के आदेशा नुसार पर मद्यपान सेवन नहीं करने को लेकर बक्सर डी एस बी ओ कार्यालय में शपथ लिया। जिस शपथ में सभी पदाधिकारियों ने एक साथ कहा की हम शपथ पूर्वक कहते है. की हम कभी भी नशे का सेवन नहीं करेंगे और इसे किसी और को भी नहीं देंगे इसे पूरी तरह से रोकने का प्रयास करेंगे ! वही डी एस बी ओ श्री अनंत राम एवं समूह पदाधिकारी डुमराव और ब्रहमपुर एस बी ओ एवं जेल एस बी ओ एवं बक्सर एस बी ओ और विशेष शाखा के कर्मी इस शपथ ग्रहण में उपस्थित थे !
ब्रह्पुर एस बी ओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पुलिस महानिदेशक बिहार के आदेशा नुसार पर मद्यपान सेवन नहीं करने को लेकर बक्सर डी एस बी ओ कार्यालय में शपथ ग्रहण किया गया जिसमे नशे को दूर करने और लोगो को इससे दूर रखने को ले करके बात की गई वही बिहार को नशामुक्त बनाने को ले कर के भी चर्चा की गई ! और नशा करने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई भी की जाएगी !


