17 सालो से फरार चल रहे भोजपुरी के पितामह कहे जाने वाले भरत शर्मा के घर की कुर्की जब्ती का आदेश किया है मामला
by admin
m v online bihar news/ पटना/धनबाद। इनकम टैक्स के टीडीएस में गड़बड़ी मामले को लेकर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व भोजपुरी के पितामह कहे जाने वाले गायक भरत शर्मा के धनबाद जिले के तालडांगा स्थित घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। चौंका देनेवाली बात यह है.जब यह कार्रवाई की गई उस समय न तो घर में खुद भरत शर्मा मिले, और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य ही वहां मौजूद था। सिर्फ एक गार्ड मौजूद था, जिसके सामने यह पूरी कार्रवाई की गई! जिसमे घंटो जांच चली !
आपको बता दे की गुरुवार को दंडाधिकारी तथा पुलिस की टीम जब दल-बल के साथ भरत शर्मा के धनबाद स्थित तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी आवास पर पहुंची। तब दंडाधिकारी सह एग्यारकुंड प्रंखंड के बीडीओ विजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने बताया कि घर में मामूली सामान था। जिसमे चौकी, कुर्सी तथा टेबल जिसे जब्त किया गया। जबकि सामान को ट्रैक्टर में लाद कर चिरकुंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
किया है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक भरत शर्मा के आवास पर जिस मामले में कार्रवाई की गई है.वह मामला तक़रीबन 17 साल पुराना है। जिसमें उन्हें फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की ओर से कई बार समन जारी करने के बावजूद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए है। हाजिर नहीं होने के कारण ही कोर्ट की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद चिरकुंडा पुलिस ने कार्रवाई की है। चौंकानेवाली बात यह है इन डेढ़ दशक में भरत शर्मा के दर्जनों गाने रिलीज किए गए और कई बार वह बिहार और झारखंड के कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं, लेकिन उन्हें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की।यह सवाल कानून के कान को खड़ा कर दिया है ! की अभी तक उनके ऊपर करवाई नहीं हुई और वो लगातार कई कार्यक्रम किये जा रहे है !


