कोइलवर तटबंध में अधिग्रिहत किसानो की जमीन के राशी को लेकर,सिमरी प्रमुख प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को दीया ज्ञापन
by admin
m v online bihar news/बक्सर/ कोइलवर तटबंध में किसानो की अधिग्रहित जमीन से जुड़े समस्याओ को ले कर आज सिमरी प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पाठक बक्सर डीएम अमर समीर को ज्ञापन सौपा जिसमे सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर ग्राम पंचायत थाना न० 61में 26.7 एकड़ में अधिग्रिहत कोइलवर तटबंध बना दिया गया!
लेकिन किसानो की जमीन की राशि नहीं मिली जिसको लेकर के नीरज पाठक ने पुनः जिलाधिकारी से मिल कर इन सभी किसानो की राशि की माग की वही आपको बता दे की जिलाधिकारी अमर समीर ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए कहा की जल्द से जल्द इसकी जांच कर किसानो की जमीन की राशी मुहैया कराई जाएगी ! जबकि नीरज पाठक ने जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रगट करते हुए कहा की हम किसानो की समस्याओ के निदान के लिए सदैव तैयार रहुगा !


