भकुरा में दो पक्षों के बिच हुई मारपीट जिसमे अमित शर्मा बुरी तरह से घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर
by admin
m v online bihar news/बक्सर/सिमरी प्रखण्ड के भकुरा पंचायत में छोटे छोटे बच्चों के खेलने को लेकर के दो पक्षो अमित कुमार शर्मा और बिरेन्द्र कुमार शर्मा के परिवार के बिच में जमकर कहा सुनी हो गई, कहा सुनी इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे भी निकल आई और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें अमित कुमार शर्मा उम्र 28 वर्ष जिनके सर में गंभीर चोट आई है.व सुधीर कुमार शर्मा,विपिन कुमार शर्मा को भी चोट लगी हुई है, जिसके बाद एक पक्ष ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज की है ! वही इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष राहुल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया की भकुरा गांव निवासी अमित कुमार शर्मा और बीरेंद्र कुमार शर्मा के बिच छोटे बच्चो के खेलने लेकरके दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई जिसके बाद कहा सुनी झगड़ा का रूप ले लिया इसकी जानकारी
मिलते ही asi समसुदीन अंसारी को घटना स्थल पर पहुंच मामले की छान बिन शुरू कर दी. जिसके बाद दोसी पक्ष के ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी ! घायलों को सिमरी प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया जहा अमित और सुधीर की हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया गया है !


