anish साध्‍वी प्रज्ञा ने ऐसा क्या कह दिया की, जेपी नड्डा से फोन कर बोले मांझी- अपनी सांसद को समझा दीजिए - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 साध्‍वी प्रज्ञा ने ऐसा क्या कह दिया की, जेपी नड्डा से फोन कर बोले मांझी- अपनी सांसद को समझा दीजिए

 By admin

M v online bihar news/बक्सर/अपने विवादित बोल (Controversial Statement) के लिए चर्चा में रहतीं आईं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके बयान पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अंदर ही बवाल मच गया है। बिहार में एनडीए के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से कहा है कि वे प्रज्ञा ठाकुर को समझा दें। प्रज्ञा ठाकुर उन्‍हें शूद्र और आतंकवादी का फर्क नहीं बताएं।

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर क्यू भड़के जीतन राम मांझी

विदित हो कि प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को भोपाल के पास सीहोर में क्षत्रिय समाज के एक कार्यक्रम में कहा था कि क्षत्रिय को क्षत्रिय कहने पर वे बुरा नहीं मानते। इसी तरह ब्राह्मण तथा वैश्य को वैश्य कहने पर भी उन्‍हें बुरा नहीं लगता है। पर, शूद्र को शूद्र कहने पर वह बुरा मान जाता है। प्रज्ञा ठाकुर ने पूछा कि आखिर इसका क्‍या कारण है? उनमें नासमझी है, इसलिए वे समझ नहीं पाते हैं। इस बयान के लिए प्रज्ञा ठाकुर पूरे देश में आलोचना की शिकार हो रही हैं। विपक्ष, इसे बीजेपी की मानसिकता बताकर हमलावर है। बिहार में एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी भी इससे भड़के हुए हैं।

नड्डा से बोले: अपनी बड़बोली सांसद को समझा दीजिए

जीतन राम मांझी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि वे अपनी बड़बोली सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अनुसूचित जाति व जनजाति समाज को अपमानित नहीं करने को लेकर समझा दें। प्रज्ञा ठाकुर हमें नहीं बताएं कि कौन शूद्र है और कौन आतंकवादी है। मांझी ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान के लिए देश के दलितों से माफी मांगें। वे हमेशा दलितों को अपमानित करने वाले बयान देती रहतीं हैं।