चंदन भारती हत्या मामले में दो मुख्य अभियुक्तों ने किया न्यालय में आत्मसमर्पण
by adminm v online bihar news/बक्सर /बीते दिन बक्सर जिले में लगातार हत्या जैसी मामले आ रहे थे उसी दरमियान राजद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष भारती के पुत्र चंदन भारती की हत्या के मामले में पुलिस अपनी कड़ी रुख अपनाने शुरू कर दी थी जिसके कारण अपराधियों का बचना मुसकिल हो गया था ! वही इस मामले में पुलिस ने दो और नामजद अपराधियों को ने न्यायालय के परिसर में आत्मसमर्पण कर देने के बाद अपने कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि यह दोनों दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ये दोनों मुख्य अभियुक्त है. जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार दोनों अभियुक्तों को केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
किया कहे थानाध्यक्ष
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त सारीमपुर के निवासी है! तौसिफ खान (उर्फ राजा) और अरबाज अंसारी (उर्फ बुधन) दोनों बुधवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. दोनों राजद नेता संतोष भारती के पुत्र चंदन भारती के हत्या मामले में शामिल थे. यह मामला बीते सप्ताह गुरुवार को सारीमपुर-अहिरौली मार्ग के पास स्थित एक बगीचे से चंदन भारती की मृत शरीर को बरामद किया गया था. मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए निरंजनपुर निवासी रंजन श्रीवास्तव तथा सारीमपुर के रहने वाले ताज मोहम्मद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि, सारीमपुर निवासी तौसिफ और अरबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.
इसी बीच दोनों ने बुधवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद ही इस हत्याकांड का राज खुल पाएगा.


