डुमरांव इकाई केस्वयंसेवकों ने किया भिक्षाटन
by admin
m v online bihar news/बक्सर /सैनिक सहायता कोष में दान हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना डी०के० कॉलेज,डुमरांव इकाई के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में भिक्षाटन किया। यह कार्यक्रम विगत दो दिनों से कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रामेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसमें अकाउंट सेक्शन के अकाउंटेंट श्री मनोज कुमार सिंह ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेवकों में शुभम सिन्हा, लक्ष्मण कुमार, संटू मित्रा, वंदना कुमारी, सुप्रिया ओझा, उमेश कुमार एवं आतिष कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा। यह राशि बहादुर सैनिकों की बलिदानी एवं महान कार्यों के लिए 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह राशि सैनिकों की मदद के लिए सैनिक सहायता कोष में जमा करने के लिए महाविद्यालय से ड्रॉफ्ट बनाकर राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में भेजा जाएगा। वहां से अन्य महाविद्यालयों से प्राप्त राशियों का ड्राफ्ट बनाकर सेना सहायता कोष में भेजा जाएगा। इसमें महाविद्यालय एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों तथा शिक्षकों ने दान दिया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने परिपूर्ण सराहना किया।

