बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा किया गया पहला इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टुर्नामेन्ट् T-20 का आगाज
by admin
m v online bihar news/बक्सर/बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित वर्त्तमान सत्र का पहला इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टुर्नामेन्ट् T-20 09 दिसम्बर से बिहार के आठ जिलों में प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें बक्सर जिला क्रिकेट संघ की टीम को, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ को आवंटित ग्रूप, आरा में अपना पहला मैच 10 तारीख को औरंगाबाद के खिलाफ खेलना है इसके बाद दूसरा मैच 11 तारीख को भोजपुर के साथ खेलना है जबकि तीसरा मैच 12 तारीख को कैमूर के साथ और चौथा मैच 13 तारीख को रोहतास के खिलाफ खेलना है। बक्सर जिला क्रिकेट संघ द्वारा, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, आज 6 दिसंबर से किला मैदान में जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत सभी क्लबों के सक्षम खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर एवं ट्रायल मैच कराकर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि 10 तारीख के मैच के लिए बक्सर के जिले की टीम का घोषणा 8 दिसम्बर को करना है इसलिए बक्सर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और संयुक्त सचिव सचिन कुमार तथा सलेक्शन कमिटी के पदाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में चयन समिति ने चयन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह चयन प्रक्रिया 8 दिसम्बर को पूरी कर ली जाएगी और टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए 9 तारीख को बक्सर से आरा के लिए प्रस्थान करेगी।
आज के चयन प्रक्रिया को लेकर सभी खिलाड़ी बहुत हीं उत्साहित दिख रहे थे।

