anish होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को ले डीडीसी ने दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ की बैठक - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को ले डीडीसी ने दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ की बैठक

By admin

M v online bihar news/बक्सर : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, बिहार सरकार में वनरक्षी पद पर नियुक्ति के लिए 16 दिसंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु सोमवार को उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर ने परीक्षा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को संबोधित किया। परीक्षा 16 दिसम्बर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तथा दोपहर 02:00 बजे अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती दण्डाधिकारी एवं प्रेक्षकोगणों को परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की परीक्षा के सफल संचालन में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कतापूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी सामग्री व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्राधीक्षक अपने-अपने केन्द्रों पर परीक्षा के दिन पर्याप्त रोशनी, जनरेटर, पेयजल की व्यवस्था एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिग, परीक्षा हॉल एवं शौचालयों का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिग, अभ्यर्थियों को प्रवेश गेट पर सोशल डिस्टेसिग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

528 से अधिक परीक्षार्थियों पर प्रतिनियुक्त होंगे सहायक केन्द्राधीक्षक

परीक्षार्थियों की संख्या 528 से अधिक होने पर केन्द्राधीक्षक, एक सहायक केन्द्राधीक्षक की भी प्रतिनियुक्ति करेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटा पूर्व, केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं कर्मी, परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाएंगे। जोनल मजिस्ट्रेट से प्रश्न पत्र प्राप्त करते समय केन्द्राधीक्षक इस बात की जांच अवश्य कर लेंगे कि प्रश्न पत्र उनके ही केन्द्र से संबंधित है।

बिना फोटो पहचान पत्र के नहीं मिलेगा प्रवेश

किसी भी परीक्षार्थी को बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ परीक्षा केन्द्र पर आ सकते है। किसी मामले में परीक्षार्थी की पहचान पर संदेह उत्पन्न होने पर अथवा उनकी फोटो अस्पष्ट अथवा धुंधली पाए जाने पर वीक्षक द्वारा परीक्षार्थी से उनके वैध फोटो पहचान पत्र को देखकर निर्णय लेना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफर का भुगतान संबंधित केन्द्राधीक्षक द्वारा किया जाएगा।

परीक्षा के दौरान कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला कोषागार कार्यालय बक्सर के ऊपरी तल पर कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में पूनम कुमारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर (मो. 8544428509, 7654530177) रहेंगी। जो परीक्षा समाप्ति उपरांत खैरियत प्रतिवेदन संध्या 05:00 बजे तक जिला गोपनीय शाखा में प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगी।

परीक्षा केन्द्र के आसपास की बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना अनुमंडल दंडाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव सोशल मीडिया पर साइबर सेनानी वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। कहा गया कि ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर अधिकारी तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।