राजद नेता दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सन्तोष भारती के एकलौते पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली
By admin
M v online bihar news/बक्सर/जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं. ताजा मामला बक्सर गोलम्बर के सरिमपुर गाँव की है. जहां बीती रात अपराधियों ने राजद नेता दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सन्तोष भारती के पुत्र चन्दन भारती को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया.
बताया जा रहा है कि सरिमपुर बगीचा में एक बारात आया हुआ था जहाँ से लौटने के दौरान ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया ।घटना की जानकारी होते ही औधोगिक थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा रही हैं । घटना स्थल का मुआयना के बाद बक्सर सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि राजद नेता के पुत्र की हत्या मामले में पुलिस अनुसन्धान में जुट गई हैं । तत्काल संलिप्त अपराधियों की
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई हैं.

