कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी में प्रखंड स्तरीय टीम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: बीडीओ
- जिलाधकारी के निर्देश पर प्रखंडों में टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित, संबंधित पदाधिकारियों जारी किया पत्र
- पहले चरण में सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थान में कार्यरत कर्मी व आईसीडीएस कर्मियों का होगा टीकाकरण
By amit
M v online bihar news/बक्सर, 11 दिसंबर| कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण की कवायद शुरू कर दी गयी है। इस क्रम में प्रखंड स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। इस क्रम में शुक्रवार को केसठ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ प्रभात रंजन ने की। इस दौरान उन्होंने परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी निर्देशों पर चर्चा की। बीडीओ ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर प्रथम चरण में सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य संसाधाओं में कार्यरत कर्मी व आईसीडीएस सेवाओं से जुड़े कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा। जिसमें प्रखंड स्तरीय विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। किसी भी स्तर से कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया में सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। ताकि, किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सके। मौके एमओआईसी डॉ. भोला चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार, केअर के प्रखंड प्रबंधक हेमंत कुमार व आईसीटी खालिद, स्थानीय मुखिया धनंजय कुमार तथा डाटा ऑपरेटर रवि लाल शर्मा मौजूद रहे।
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का डाटाबेस हो रहा तैयार :
एमओआईसी डॉ. चौधरी ने बताया केंद्र सरकार से जारी दिशा निर्देश के आलोक में कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े फ्रंटलाइन कर्मियों को टीकाकरण किया जाना है। अतएव स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों यथा आषा, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, सफाई कर्मी, झाड़ूकस, सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मियों इत्यादि का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के चिकित्सक, ग्रामीण चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को टीकारकरण भी प्रथम चरण में ही किया जाना है। इस डाटाबेस को भारत सरकार के पोर्टल पर भी अपलोट करने का कार्य निष्पादित किया जा रहा है।
निजी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी एवं मेडिकल प्रैक्टिसनर का प्रथम चरण में होगा टीकाकरण:
दिशा निर्देश के अनुसार प्रथम चरण में कोरोना का टीका सभी सरकारी व निजी चिकित्सा कर्मी को उपलब्ध कराया जायेगा। फिर चाहे वो इन संस्थानों के वाहन चालक हों, एंबुलेंस चालक हों या किसी भी तरह के सेवाओं से जुड़े हों। इसी तरह आईसीडीएस, सीडीपीओ कार्यालय सहित आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को भी प्रथम चरण में टीकाकृत किये जाने की योजना है। इतना ही नहीं गांव में अपना निजी क्लिनिक का संचालन करने वाले प्रैक्टिशनर, आयुर्वेद, होमियोपैथ, युनानी पद्धति से उपचार करने वाले चिकित्सक तक को इसमें शामिल किया जाना है। इसलिए ऐसे चिकित्सा संस्थान का संचालन करने वालों को अपने यहां कार्यरत कर्मियों का डेटा उपलब्ध कराना जरूरी है। वैसे क्लिनिक जो क्लिनिकल स्टेबिलिसमेंट एक्ट के तहत निबंधित नहीं हैं। उन्हें भी अपने यहां कार्यरत कर्मियों का डेटा संबंधित लिंक पर अपलोड कराना जरूरी है। ताकि, उन्हें टीकाकरण के दायरे में शामिल किया जा सके।
कोविड-19 को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें -
- फेस मास्क का करें हमेशा करें उपयोग एवं सैनिटाइजर का करते रहें प्रयोग
- भीड़भार वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, हाथ मिलाने से बचें, नाक और मुंह ढक कर रखें और अपने हाथों को बार-बार धोते रहें
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
- बाहर जाने से बचें, खांसते और छींकते समय अपने नाक और मुंह को ढकें रूमाल से ढकें
- ज़रूरत पड़ने पर अस्पताल जाने पर में बरतें विशेष सावधानी

