anish वैक्सीन ट्रायल में वोलेंटियर बन बक्सर के युवा पेश कर रहे हैं मिसाल - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 वैक्सीन ट्रायल में वोलेंटियर बन बक्सर के युवा पेश कर रहे हैं मिसाल 

- पूरे कोरोनाकाल में जिले के युवाओं ने कोविड-19 के खिलाफ लोगों को किया जागरूक 

- अब सामाजिक जिम्मेदारी का वहन करते हुए स्वेक्षा से लिया वैक्सीन ट्रायल का डोज

By amit

M v online bihar news/बक्सर- जिले के युवाओं ने पूरे कोरोना काल में अपने कार्यों व बलिदानों की बदौलत मिसाल पेश की है। चाहे वह लॉक डाउन के दौरान गरीब व असहयोग की मदद करके की हो या फिर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत लोगों को जागरूक कर किया। इन सबके बीच जिले के युवाओं व चिकित्सा कर्मचारियों ने कोविड-19 के वैक्सीन के लिए वोलेंटियर बन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का पालन भी किया है। जहां एक ओर कोरोना वायरस व उसके वैक्सीन को लेकर लोगों में भ्रांतियां व अफवाह फैली हुई थी। वहीं, इन युवा वोलेंटियर्स ने वैक्सीनेशन ट्रायल में अपना सहयोग देकर भ्रांतियों व अफवाहों पर नकेल कसने में कामयाबी भी पाई है। वैक्सीन ट्रायल के लिए स्वेक्षा से आगे आने वालों को जिलाधिकारी अमन समीर ने फ्रंटियर योद्धा का नाम दिया है और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।

लोगों के मन में वैक्सीन के डर को दूर करने के लिए लिया ट्रायल वैक्सीन का डोज :

बक्सर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के जिला प्रोग्राम अधिकारी शैलेश कुमार राय ने कहा किसी भी परिस्थिति में देश के युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कोविड-19 को लेकर जहां एक ओर पूरा विश्व जूझ रहा है, वहीं हमारे देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर हमें गौरवान्वित किया। लेकिन, बिना ट्रायल के कोई भी वैक्सीन लोगों को नहीं दी जा सकती। इसलिए उन्होंने वैक्सीन ट्रायल के लिए वोलेंटियर बनना स्वीकार किया। वैक्सीन का पहला डोज लेने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लेना है। पहले डोज के लेने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह वैक्सीन को लेकर उत्पन्न हो रहे भ्रांतियों पर रोक लगाने में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

अफवाह के बाद ट्रायल में हिस्सा लेने का लिया निर्णय :

डुमरांव के युवा समाज सेवी अजय राय ने भी पटना एम्स में जाकर वैक्सीन ट्रायल में अपना योगदान दिया है। उनका कहना है कि स्वदेशी वैक्सीन ट्रायल का हिस्सा बनने के बाद वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। अजय ने बताया वैक्सीन को लेकर काफी अफवाह सुनने को मिल रही थी,जिसे लेकर उन्होंने डीपीएम संतोष कुमार से इस बात की चर्चा की। तत्पश्चात अजय ने वैक्सीन ट्रायल में वोलेंटियर बनने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया एम्स के चिकित्सकों के अनुसार पूर्व दो चरण का ट्रायल सफलतापूर्वक सपन्न हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण का ट्रायल भी अब अंतिम दौर में है। वैक्सीन ट्रायल का हिस्सा बनकर वह खुश हैं। वह 28 दिनों बाद पुनः एक बार ट्रायल के लिए पटना जाएंगे।

वैक्सीन ट्रायल के लिए स्वेक्षा से आगे आ रहे हैं लोग : 

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिले से वैक्सीन ट्रायल के लिए कई युवा, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य लोग आगे आये,जो स्वेक्षा से इस अभियान में शामिल होना चाहते थे। वैक्सीन ट्रायल का पहला डोज लेने के बाद सबकी निगरानी की गई। किसी भी फ्रंटियर योद्धा को कोई परेशानी या साइड इफ़ेक्ट का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा जिस प्रकार से लोग वैक्सीन ट्रायल के लिए सामने आ रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि जल्द ही ट्रायल का तीसरा चरण पूरा हो जाएगा। जिसके बाद जिला समेत पूरे सूबे में लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा।