अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी पर ABVP ने विरोध जता जलाया महाराष्ट्र सरकार का पुतला।
By admin
M v online bihar news/बक्सर/डुमरांव/आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डुमरांव इकाई के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय डीके कॉलेज डुमरांव के मेन गेट के पास महाराष्ट्र प्रशासन एवं महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया,.कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डुमरांव के नगर मंत्री उत्तम पाठक ने किया वही संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार के द्वारा किया.गया।
कार्यक्रम के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया, सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के बक्सर एवं भोजपुर जिले के विभाग संयोजक दीपक यादव ने कहा कि,महाराष्ट्र सरकार एवं प्रशासन द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एक पत्रकार के साथ निर्मम व्यवहार किया जा रहा है,वह भी इसलिए की उस पत्रकार ने देश विरोधी ताकतों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था,टुकड़े टुकड़े गैंग का चेहरा बेनकाब किया था पालघर में हुए संतों की हत्या आवाज उठाया था। बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत के हत्या मामले में रुचि दिखाते हुए बॉलीवुड के माफियाओं का काला चेहरा उजागर किया था।
सोनिया सेना एवं शिवसेना के चरित्र को लोगों के सामने उजागर किया था
यही कारण है,कि महाराष्ट्र की कांग्रेस समर्थित शिवसेना सरकार एवं महाराष्ट्र प्रशासन के द्वारा उस पत्रकार के साथ आतंकवादियों वाला व्यवहार किया जा रहा है,ये कहीं ना कहीं लोकतंत्र पर हमला है,और लोकतंत्र के प्रहरी की आवाज दबाने की साजिश है,जिसे विद्यार्थी परिषद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा अगर अर्नब गोस्वामी को न्याय नहीं मिला तो परिषद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन को तैयार है,वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संटू मित्रा ने कहा कि सरकार हिंदू विरोधी गठजोड़ के साथ काम कर रही है,और हिंदुत्व समर्थित जो लोग हैं, उसको दबाने के लिए महाराष्ट्र सरकार का यह कुकृत्य निंदनीय है मौके पर विष्णु शंकर सोनी उदय कुमार अभिषेक वर्मा समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री शुभम सिन्हा ने किया मौके पर गोलू लाला रितिक कुमार विनोद पाठक दीपक दुबे राजा बाबू मनोज चौधरी मनोज चौधरी बिट्टू गोलू गगन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



