anish कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें लोगों को होना होगा जागरूक, - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें लोगों को होना होगा जागरूक, 

- स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण को सिरे से किया खारिज

-कोरोना को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें: सिविल सर्जन 

- पर्व-त्यौहारों की खरीदारी के दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़ जुटाने से बचें दुकानदार व ग्राहक

By amit singh 

M v online bihar news/बक्सर/ 05 नवम्बर। बक्सर जिले में गत दिनों कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आई है। जिले में गुरुवार तक महज 47 पॉजिटिव मामले हैं। जिनमें 37 लोगों को स्वेच्छा से होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, शेष बचे उपाचाराधीन मरीज डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में इलाजरत हैं। लेकिन, अभी भी लोगों में जागरूकता की कमी देखी जा रही है। समाज में कुछ लोग दैनिक जीवन में कोविड के मानकों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए लोगों को स्वयं जागरूक होते हुए नियमों का पालन करना होगा। ताकि, वह स्वयं को और अपने परिजनों व मित्रों को कोरोना के खतरे से बचाएं । वहीं स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अभी पर्व-त्यौहारों को लेकर चिंतित है। अधिकारी व चिकित्सक इस बात से परेशान हैं कि यदि पर्व-त्यौहारों में लोगों ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया, तो संक्रमण का प्रसार तेजी से फैलने की संभावना है। 

कोरोना को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें  : 

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने बताया गत दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि सूबे में कोरोना के प्रसार का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जो सरासर गलत है। बक्सर जिला समेत पूरे राज्य में इस प्रकार की कोई भी सूचना विभाग के द्वारा जारी नहीं की गई है। कोरोना में बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के जारी संदेशों पर लोग ध्यान न दें। लोगों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के नियमों का सख्ती से पालन किया, तो कोई खतरा नहीं होगा।

तैयारी में है स्वास्थ्य विभाग, 1000 मरीजों का एक साथ इलाज संभव : 

डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि  जिले में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 0.234 प्रतिशत है। जो चिंता का विषय नहीं है। लेकिन, यदि पर्व-त्यौहारों में लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया, तो पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोत्तरी होने की संभवना  है। दूसरी ओर, जिले में जब से चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी, उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 1000 मरीजों का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी कर ली थी। लेकिन, विभाग ने जिस प्रकार संभावना जताई थी, उस हिसाब से संक्रमण का प्रसार नहीं हुआ। जो अच्छे संकेत हैं । उन्होंने कहा कि देखा जाए तो लोगों में पूर्व की अपेक्षा जागरूकता आई है। लेकिन, लोगों को अपने दैनिक जीवन में तथा सामुदायिक स्तर पर अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। तभी जाकर जिले को पूरी  तरह से कोरोना मुक्त किया जा सकेगा।

संक्रमण से बचने को इन नियमों का करना होगा पालन :

- बिना मास्क व फेसकवर के घर से बाहर न निकलें 

- किसी से मिलने या बात करने के दौरान दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें

- बेवजह भीड़भाड़ के इलाकों में जाने से बचें 

- नियमित अंतराल पर साबुन से अच्छे से हाथ धोएं

- घर से बाजार जाने के दौरान अपने हाथ में अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर अवश्य रखें