मंगोलपुर गोली कांड मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
By amit singh
M v online bihar news/बक्सर/गुरुवार को मंगोलपुर में दौड़ाकर गोली मारने की घटना में चार नामजदों में से पुलिस ने दो को आरोपि को धर दबोचा है. जिसमें पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तो वही अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लागातार छपेमारी कर रही है.
मिली जानकारी
इस की जानकारी देते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, बिते दिन इटावा थानाक्षेत्र के मंगोलपुर के ढेलहवा बाबा के पास दो युवकों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अपको बता दे की गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंगोलपुर निवासी रामशंकर सिंह तथा उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गई है. थनाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने की इस घटना में मंगोलपुर निवासी दरोगा सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह (35 वर्ष) तथा हरिवंश सिंह के पुत्र रंजन सिंह (25 वर्ष) द्वारा वाराणसी अस्पताल में पुलिस को दिए गए फर्द बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद करते हुए प्रथमिकी दर्ज कराई गई थी. जबकि मामले में फरार दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छपेमारी जारी है. वही बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बावजूद फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.वैसे पूर्व के किसी रंजिश को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है. फरार दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लागातार छपेमारी कर रही है.जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी!

