अखंड हरिनाम के साथ विधापति बाबा बार्षिक पूजा का शुभारंभ
M v online bihar news/बक्सर/ सिमरी-वैदिक मंत्रोच्चार आदि के साथ प्रखंड के एकौना पंचायत के अंतर्गत दुबौली गांव में गुरूदेव टेकन बाबा,विधापति बाबा का बार्षिक पूजा सोमवार को चौबीस घंटे अखंड हरिनाम जाप के साथ आरंभ किया गया,जिस आशय की जानकारी पूजा समिति के सदस्य शालीग्राम दूबे ,प्रेम दूबे, उमेश दूबे कल्याण कुमार दूबे उमेश तिवारी ने देते हुए कहा संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक बर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाबा का वार्षिकोत्सव आयोजित होते रहा है लेकिन इस बर्ष कोरोना संकट के साथ मांगलिक लग्न के वजह से पूजा पंडाल के सजावट व डेकोरेशन बाजे का व्यवस्था नहीं हो पाया था जिस कारण एक दिन पूर्व बाबा का पूजा आयोजित किया गया है साथ ही सोमवार से कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का अखंड जाप संकीर्तन के माध्यम से शुरू किया गया। जिसका समापन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ किया जायेगा इस दौरान विधापति बाबा के मंदिर व प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। अखंड हरिनाम संकीर्तन में कुल 08 कीर्तन मंडलियों ने भाग ले रहे है साथ हरिनाम के मधुर तानों से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट झांकी से श्रद्धालु भाव - विभौर होते दिखे । साथ ही दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु किर्तन के सुमिरन सुनने के लिए पहुंचकर पूजा में शामिल होकर सफल बनाया। इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

