सोवां पंचायत के रेहिया गाँव के रोड पर बहता है,घरो का गंदा पानी मुखिया जी थपथपा रहे है अपनी पिठ
by satendra yadav
m v online bihar news /डुमराव/प्रखंड के सोवां पंचायत के रेहिया गाँव में न गली है और न नाली बनी है ।घरों का गंदा पानी रास्ते में बहता है ।लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से गुज़रकर आना जाना पडता है । सालों भर जैसे तैसे लोग अपने घरों में पहुंचते है । कार्तिक माह में आसाढ का नजारा दिख रहा है गाँव के लोग हाथ में जुता और सिर पर सामान लेकर मंजिल तय करना लाचारी बनी हुई है ,सबसे बडी बात यह है कि अपनी मुलभुत समस्याओं को लेकर गाँव के लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियो को कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन आज तक किसी के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ।
नली गली की बदहाल स्थिति:
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के दायरे में हर घर नल जल के आलावा नली गली की बदहाल स्थिति को दूर करना है ।गाँव में नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में घरों का पानी गाँव के उतर दिशा मुख्य निकास मार्ग में जामा रहता है यहाँ के लोग हमेशा चाहते है कि सात निश्चय योजना के तहत इस गाँव में नली गली का काम अविलंब पुरा हो।
कहते है गाँववाले :
धर्मबीर भारती , राजदयाल महतो, कहते है कि मुख्य निकास मार्ग में सडांस मारती नली और जल जमाव की समस्या से लोग नारकीय जिन्दगी जीने को अभिशप्त है मुन्ना खाॅ ,टेंगर मियां,दहारी सिंह,कृष्णानंद सिंह सहित अन्य दर्जनो गाँवों के लोग कहते है यहाँ नली गली की समस्या के प्रति पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारीयो के ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी बदहाल स्थिति है,विशेषकर महिलाओं और बच्चों की काफी परेशानी होती है
कहते है मुखिया प्रतिनिधि:
वही मुखिया पति सुभाष प्रसाद का कहना है कि तेरह नम्बर वार्ड में जो विकास योजना की राशि आयी थी वो खत्म हो गयी है 'बदहाल नली और गली में ज्यादा राशि के निर्माण में ज्यादा राशि की आवश्यकता होगी । जिसके अभाव में यह कार्य नहीं हो पाया है , वही कहा की पंचायत के बीडीसी सह उप प्रमुख के चलते यहाँ के लोगों को काफी परेशान हो रही है !


