anish त्यौहार के जोश में न खोएं अपने होश, कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करने में ही समझदारी - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 त्यौहार के जोश में न खोएं अपने होश, कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करने में ही समझदारी

मास्क पहनकर खरीदारी करने निकले, मेहमानों के स्वागत में भी बरतें सावधानी

आने वाले हैं कई त्यौहार, सतर्क रहें 

by amit singh

m v online bihar news/बक्सर / चुनाव की गहमागहमी समाप्त हो चुकी है और अब त्यौहारों का सीजन हमारे सामने है। भाई दूज और छट महापर्व सामने है। जनमानस में इन पर्वों को लेकर उत्साह व्याप्त है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण का खतरा यथावत बना हुआ है। ऐसे में कोविड से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने में ही समझदारी है। बाजार से खरीदारी, मेहमानों का आना-जाना और खान-पान में लापरवाही सभी में सावधानी एवं संयम बरतने की जरूरत है।    

त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त सावधानी जरूरी:

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ नरेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में आने वाले त्यौहार में अब अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसलिए मास्क, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। किसी चीज को छूने के बाद साबुन से हाथ धोएं। जहाँ तक हो सके खरीदारी के लिए ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग करें जिससे ज्यादा बाहर निकलने की जरूरत न पड़े। बाहर से लेकर आनेवाली चीजों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करने के बाद हीं इस्तेमाल करें।

कोरोना काल में मेहमानों का स्वागत इस तरह करें:

त्यौहार में मेहमानों का भी आना जाना होगा। ऐसे में यह भी जानना आवश्यक है कि कोरोना काल में मेहमानों का स्वागत कैसे करें। सिविल सर्जन ने बताया कि जब भी आपके घर मेहमान आयें  या आप किसी भी रिश्तेदार के घर जाएं तो सबसे पहले हाथ धोएं फिर गर्म पानी पीयें। क्योंकि अगर रास्ते में आप वायरस के संपर्क में आए होंगे तो गर्म पानी पीने से आपको काफी सहायता मिलेगी। अगर ज्यादा लोग हैं तो कमरे में बैठने के बजाए आंगन या छत पर बैठें। कोशिश करें कि सभी मास्क पहने रहें। ठंडी चीज का सेवन करने से बचें। घर में लोगों की संख्या बढ़ने पर दो गज की शारीरिक दूरी अपनाने का प्रयास करें।

इन बातों का ध्यान रख कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सकता है:

– सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से दो गज की दूरी बनाएं

– कम से कम दो मास्क रखें। घर में बनाए गए मास्क को समय समय पर धुलते रहें

– अपनी आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें 

– हाथों को नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ करें 

– आल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाइजर

का इस्तेमाल करें 

– तंबाकू, खैनी आदि का प्रयोग नहीं करें, न ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकें