NSUI डुमराँव के द्वारा नया भोजपुर स्थित अम्बेडकर नगर में बच्चों के बीच बाटी पाठ्य सामग्री

by admin
m v online bihar news/बक्सर/आज दिनांक 2oct को गांधी जयंती के अवसर पर NSUI डुमराँव द्वारा नया भोजपुर स्थित अम्बेडकर नगर में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (कॉपी,पेंसिल आदि) का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद छात्र नेता विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में देश की सत्ता बापू के सपनो को कुचल रही हैं। आये दिन दलितों ,पिछड़ो और छात्रों पर जिस प्रकार का अत्याचार सरकार कर रही हैं उसे देखकर आसानी से कहा जा सकता है कि मौजूदा वक्त में सत्ता गाँधीजी के विचारों से कोसो दूर चली गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार में गाँधीजी के चश्मे का इस्तेमाल तो किया गया पर जिस चश्मे से बापू इस देश को देखते थे उसे कुचलने का काम लगातार सरकार कर रही है। उक्त वितरण में NSUI राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत ओझा का अहम योगदान रहा। मौके पर विवि उपाध्यक्ष(NSUI VKSU ara) रंजन ओझा , अनुराग मिश्रा, अनिल कुमार, चंद्रकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
