anish कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सही तरीके से पहनें मास्क, शारीरिक दूरी का रखें ख्याल - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सही तरीके से पहनें मास्क, शारीरिक दूरी का रखें ख्याल

by admin

m v online bihar news/बक्सर/ वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अभी तक कोई टीका या दवा नहीं आई है। ऐसे में अनलॉक की प्रक्रिया पूरी तरह लागू हो चुकी है। इसलिए संक्रमण की चपेट में आने से बचने के लिए लोगों को खास एहतियात बरतने जरूरी हैं। फिलहाल तीन चीजों, मास्क का सही ढंग से इस्तेमाल, हाथों की स्वच्छता व शारीरिक दूरी का ख्याल को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। लेकिन, अभी देखा जा रहा है कि लोग मास्क का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। मास्क से नाक व मुंह दोनों ढ़कना है। लेकिन, अधिकांश लोग सिर्फ मुंह ढ़क रहे हैं या फिर गले पर लटका रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। फिलहाल बिना मास्क के घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। कोरोना से बचाव में मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी है.

हर किसी के लिए जरूरी हो गया है मास्क पहनना :

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कोरोना काल में मास्क पहनना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। इसकी पूरी जानकारी होना अधिक जरूरी है। सही जानकारी नहीं होने से यह सुरक्षा प्रदान करने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसे पहनने और उतारने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। दूसरी ओर, यह भी देखा जाता है कि जब दो लोग आपस में बातचीत करते हैं तो अक्सर मास्क उतार देते हैं, जो खतरनाक है। थूक के जरिए संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब कोई मास्क उतारकर बात करता है तो इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने बताया मास्क पहनने से ज्यादा जरूरी है कि उसका इस्तेमाल कैसे करें, इसपर ध्यान देने की जरूरत है। 

घर पर मास्क बनाने के दौरान बरतनी होगी सावधानी :

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया इन दिनों कुछ लोग घर पर ही बना हुआ मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे बनाने के समय काफी सावधानी बरतनी होगी। घर पर मास्क बना रहे हैं तो मास्क बनने के बाद इसे अच्छी तरह धो लेना चाहिए और सुरक्षित रखना चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए कम से कम दो जोड़ी मास्क बनाने चाहिए, ताकि एक आप पहनें और एक को साफ कर लें। वयस्कों को नौ इंच गुणा सात इंच और बच्चों के लिए सात गुणा पांच इंच का मास्क बनाना चाहिए।

मास्क पहनने वक्त इन बातों पर रखें ध्यान : 

- मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को साबुन पानी या फिर सैनिटाइजर से अच्छी तरह से साफ कर लें।

- अपनी नाक और मुंह को मास्क से अच्छी तरह से ढंक लें ताकि मास्क और चेहरे के बीच कोई गैप न रहे।

- मास्क पहने हुए हैं तो उसे बार-बार गंदे हाथों से स्पर्श ना करें।

- सिंगल यूज मास्क को दोबारा बिल्कुल यूज न करें और हर बार एक नए मास्क का इस्तेमाल करें। 

- मास्क को हटाते वक्त उसे सामने से बिल्कुल स्पर्श न करें और पीछे की तरफ से पकड़ कर खोलें।