राजद कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पार्टी के विधायक प्रत्याशी परमानंद यादव के घर पर किया हमला
By admin
M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर/ब्रह्मपुर विधानसभा 199 से चुनाव लड़ रहे जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार परमानंद यादव के घर पर बने कार्यालय पर रविवार देर रात राजद पार्टी के समर्थकों ने हमला कर मार पीट कर दिए। अगले सुबह इस घटना की लिखित शिकायत विधायक प्रत्यासी परमानंद यादव ने स्थानीय थाना चक्की ओपी को दी। वही उन्होंने कहा कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बल्की कुछ युवा वहां बने कार्यालय पर थे।
मिली जानकारी के अनुसार 25 तारीख की शाम तकरीबन सात बजे राजद नेता ब्रह्मपुर विधायक शंभू यादव के समर्थकों ने 100-150 गाडिय़ों से पहुंच कर। कार्यालय पर हमारे समर्थकों से मारपीट की। यही नहीं घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। वही वहां से जाते समय उन लोगों ने धमकी भी दी और कहा की चुनाव प्रचार करना बंद करो। नहीं तो इसका परिणाम बहुत ही भारी हो जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए परमानंद यादव ने कहा कि
हमारी लोकप्रियता से घबरा कर राजद प्रत्याशी ने ऐसा काम किया है। सरकार उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करेंं।

