हनुमान पूजा समिति ने कराया
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बढ़ेगी बच्चों के मानसिक विकास व रहेंगे स्वस्थ परशुराम पाठक
m v online bihar news/बक्सर/सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर में आज यानी दिनांक 29/10/20 को हर साल कि भांति इस साल भी स्थानीय जयनाथ महर्षि उपमन्यु उच्च विद्यालय नियाजीपुर के प्रांगण में महावीर पूजा समिति नियाजीपुर ,बक्सर सिमरी प्रखंड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम जिसमें संपुर्ण खेलकूद प्रतियोगिता वही 5000 मी. दौड़ शिल्ड प्रतियोगिता के साथ व दुसरे दिन राज्य स्तरीय घोड़ा दौड़ा प्रतियोगिता के साथ तिसरे दिन शरद पुर्णिमा के दिन महावीर पुजनोत्सव के साथ विराट दंगल का आयोजन होते आ रहा है जिसमें आज के पहले दिन के कार्यक्रम में संपुर्ण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया जिसका उदघाटन समिति के अध्यक्ष परशुराम पाठक, नियाजीपुर ग्रामपंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री ददनी यादव व मानस सम्राट श्री सुरेश जी पाठक ने किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में समिति के अध्यक्ष ने लोगों को संबोधीत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शाहाबाद सहित अन्य प्रान्त के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का अवसर है इसी कड़ी में मानस सम्राट सुरेश जी पाठक व नियाजीपुर ग्रामपंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री ददनी यादव ने कहा कि 50 वर्षों से होते आ रहे आयोजन से बहुत स्थानीय युवाओं को लाभ भी मिला आ रहा है मै समिति के सदस्यों का आभारी हूँ कि ऐसे आयोजन से लोगों में उत्सुकता भी रहती है कि मैं इसका साक्षी बनु। इसी कड़ी में उन्होंनेआयोजन व उसकी निर्णय पर प्रकाश डाला और कहा कि बिल्कुल निष्पक्षता से युवाओं को प्रतिभा के आधार पर चयनित किया जाता है ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है
5000 मी कि दौड़ शील्ड प्रतियोगिता में विजेता कि सुची
प्रथम- अर्जुन यादव पिता श्री हरेराम यादव ग्राम- धरौली (शिल्ड विजेता)
द्वितिय-अमीत कुमार यादव पिता श्री लालू यादव ग्राम -साथ बक्सर
तृतीय-ब्रजेश कुमार साहनी पिता श्री श्रीकांत साहनी ग्राम -नागवा बलिया
100मीटर कि विजेता प्रतिभागी
प्रथम स्थान- अजीत यादव पिता श्री संजय यादव,तिलक राय का हाता
द्वितीय स्थान-सुखरंजन कुमार यादव पिता श्री सुरेश यादव ,गायघाट
तृतीय स्थान- धर्मेन्द्र कुमार यादव पिता स्व. दिनानाथ यादव , मानिकपुर
3000 मी के विजेता प्रतिभागी
प्रथम - रोहित गोंड पिता-श्री जवाहर गोंड,मानिकपुर
द्वितीय-रिकु पाल पिता- श्री मंगरू पाल, नियाजीपुर रघुवंश पाठक के डेरा
तृतीय -संजीत कुमार यादव पिता श्री देवमुनि यादव
नियाजीपुर दादा बाबा के डेरा
1600 मी के विजेता प्रतिभागी
प्रथम - सोनू पासवान ( बलिया चैंपियन) श्रीरामपुर ,उत्तर प्रदेशद्वितीय -रूपक यादव , धनंजयपुर,नगवा
तृतीय- अभिषेक साहनी, नियाजीपुर
800 मी के विजेता प्रतिभागी
प्रथम- अजीत पाठक नियाज़ीपुरद्वितीय - अमीत कुमार यादव नियाजीपुर
तृतीय- नारायण कुमार यादव, दादा बाबा के डेरा
400 मी के विजेता प्रतिभागी
प्रथम-नारायण कुमार यादव ( दादा बाबा का डेरा)
द्वितीय-आशीष यादव (तिलक राय के हाता)
तृतीय-रौशन कुमार यादव (दादा बाबा के डेरा)
100 मी तेज दौड़ के विजेता (बाल दौड़)
प्रथम-रौशन कुमार यादव (दादा बाबा के डेरा)
द्वितीय-धीरज कुमार पाठक (नियाज़ीपुर)
तृतीय - अंकित कुमार (राजापुर)
साथ ही उच्ची कूद ,लम्बी कूद ,भाला फेंकना ,गोला फेंकना,आदि सभी का खेलों जारी है जिसमें खेल नियमों का बारीकी से ध्यान रखा गया और प्रतिभागियो के भी मुल समस्या को दृष्टिगत रखा गया। अंत में सभी *ग्रामीण बन्धु के साथ आगन्तुकों , मित्रोँ, सुद्धिजनो तथा हनुमान जी के सारे भक्तोँ का अभिनंदन किया गया*आगामी होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम में कल 30/10/2020 को विराट घोडा दौड प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित है अतः आप सभी भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनावें !!*
उदघाटन समारोह मानस सम्राट सुरेश जी पाठक, नियाजीपुर ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री ददनी यादव, हिरालाल पाठक,उदघोषक मनोज पाठक,मनबोध पाठक, रविशंकर पाठक, मुन्ना पाठक, डॉ नवीन शंकर पाठक, राहुल पाठक, बिहारी यादव,अजय कुमार पाठक, लालबचन यादव, सुभनारायण यादव , बरमेश्वर पाठक, संतोष कुमार यादव,आर्यन शंकर पाठक, गुड्डू पाठक,उमाशंकर पाठक , सर्वजीत पाठक आदि उपस्थित थे।







