anish . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     


बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को,पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी-सूत्र

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

पटना :- बिहार की नई सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 7 मई को होने जा रहा है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस बार भी गवाह बनेगा जहा सम्राट सरकार के नए मंत्रियों को गोपनीयता की सपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे.हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है.

बीजेपी से ये हो सकते है मंत्री


सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है. संभावितों में मंगल पाण्डेय, रामकृपाल यादव, और दिलीप जायसवाल जैसे कद्दावर नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं. इसके अलावा, खेल जगत से राजनीति में आईं श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, और संगीता कुमारी जैसे नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, और संजय सिंह टाईगर को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहले से ही टीम का हिस्सा हैं.


जेडीयू कोटे से इनका नाम आगे।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने कोटे के लिए अनुभवी और वफादार नेताओं की सूची तैयार की है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, और लेसी सिंह जैसे दिग्गज चेहरे फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही, मदन सहनी, जमा खां, और सुनील कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय है. सामाजिक संतुलन साधने के लिए शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, और जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा के नामों पर मुहर लग सकती है.

इनका भी सहयोग।

एनडीए के अन्य घटक दलों को भी इस विस्तार में उचित स्थान दिया जाएगा. चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं. जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर इस सूची को अंतिम रूप दिया है, जिससे अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है.जिसके बाद बिहार को नए मंत्री मिल जाएंगे। लेकिन अब देखने वाली बात है कि नीतीश सरकार से कितना बेहतर काम करती है सम्राट सरकार।

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को,पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी-सूत्र

उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने पंचायत में हो रहे गंगा कटाव को लेकर उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात


भूमिहीनों के हक और गंगा कटाव पर उठी आवाज, नेताओं से की गई अहम मुलाकात

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिरेन्द्र यादव ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने पूर्व पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव से मिलकर भूमिहीन किसानों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने तथा गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए तत्काल ठोस उपाय करने की मांग रखी।


मुलाकात के दौरान बिरेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो वर्षों से जमीन के अभाव में परेशान हैं। बासगीत पर्चा नहीं मिलने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने नेताओं से आग्रह किया कि भूमिहीन किसानों को जल्द से जल्द भूमि अधिकार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनका जीवन स्तर सुधर सके।


इसके साथ ही गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव को लेकर भी चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि हर साल कटाव के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा जाती है, जिससे लोगों के सामने आजीविका का संकट गहराता जा रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।


दोनों नेताओं ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने पंचायत में हो रहे गंगा कटाव को लेकर उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS 
बक्सर। बक्सर-पटना फोर लेन पर शुक्रवार की रात तकरीबन 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें BJP के बड़े नेता विजय कुमार मिश्रा बाल-बाल बचगए। हादसे में उनकी गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा  बिहार के यसस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर पटना से बक्सर आ रहे थे, तभी अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई जिसके कारण गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के नुआंव गांव के पास हुई है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम और नियमित निगरानी की मांग की है।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

PMO ऑफिस हैकिंग केस में बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी, विदेशी दुश्मनों को जानकारी बेचने का आरोप


BY ADMIN

MV BIHAR NEWS 

बिहार: देश की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ी कथित हैकिंग और गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार,सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव से पुलिस ने युवक गिरफ्तार किया है जिसके पास से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी छापेमारी टीम को मिली है जिसके ऊपर आरोप है कि वह प्रधानमंत्री से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियों को अवैध तरीके से हासिल कर विदेशी तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के कुछ संदिग्ध विदेशी कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।


सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या देश की अन्य संवेदनशील जानकारियां भी लीक हुई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां और साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीमों ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। 


कार्रवाई पूरी तरह से स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है और इसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. आरोपी पर प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ मामलों को लेकर विदेशों से पैसे की मांग करने का आरोप है और उससे पूछताछ जारी है. आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा."शुभम आर्य, एसपी, बक्सर


हालांकि, अब तक इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर सीमित जानकारी ही साझा की गई है, वही जिस घर पर छापेमारी की गई थी उसे भी सील कर दिया गया है जिसके बाद पूरे इलाके में इस बात की चर्चा सुरु हो गई।

PMO ऑफिस हैकिंग केस में बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी, विदेशी दुश्मनों को जानकारी बेचने का आरोप

बृजलाल ब्रह्म बाबा के यहां अखंड हरी कीर्तन से मंत्र मुग्ध हुआ पूरा इलाका

MV BIHAR NEWS

बक्सर: जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा उस वक्त देखने को मिला, बृजलाल ब्रह्म बाबा, जिनका मंदिर खरहाटाड इस्थित है। जहाँ उनके मंदिर प्रांगण में ओझा परिवार के द्वारा भव्य अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।


इस मौके पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव के साथ हरी नाम संकीर्तन में हिस्सा लिया। 24 घंटे तक लगातार चले अखंड हरी कीर्तन में भजन-कीर्तन गाने वाले कीर्तन सम्राट कुमार अर्जुन, मुन्ना उपाध्याय, उत्तम सिंह, प्रियंका पायल, सोनू शुक्ला, समेत कई कीर्तन गायकों के द्वारा मधुर धुनों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। 

ओझा परिवार के वैभव ओझा उर्फ छोटू जी ने बताया कि कई वर्षों से कीर्तन के सम्राटों को बुलाया जाता है और यह हरि कीर्तन कराया जा रहा है 

मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं से जो मंदिर का शोभा बढ़ा दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। वही वृंदावन ओझा श्री भगवान ओझा श्री नारायण ओझा समेत कई परिवार के सदस्य मौजूद थे।

भाजपा नेता धीरज पाठक ने कहा कि बृजलाल बरम बाबा की महिमा अपरंपार है उनके यहां जो आता है उनके मनोकामनाएं पूर्ण होती है 24 घंटे के हरि नाम संकीर्तन समाप्त होने के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करेंगे।

बृजलाल ब्रह्म बाबा के यहां अखंड हरी कीर्तन से मंत्र मुग्ध हुआ पूरा इलाका

पंच सरपंच संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने सरकार पर साधा निशाना राजस्व कर्मियों का किया समर्थन

BY ADMIN

MV BIHAR NEWS

पटना 19 मार्च । महीनों से आम जनता के साथ त्रिस्तरीय एव ग्राम कचहरी प्रतिनिधि तंग तबाह परेशान हैं अंचल कार्यालय बंद है जो ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ है। राजस्व से जुड़े लगभग सभी कार्य — चाहे वह जमाबंदी हो, दाखिल-खारिज हो, भूमि विवाद हो, आय निवास ईडब्लूएस आदि सभी तरह के प्रमाण पत्र निर्गत करना हो या आपदा प्रबंधन — इन सभी की शुरुआत और अंत अंचल कार्यालय से ही होता है।जो गलत नीति निर्धारण के कारण वर्तमान में अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण अंचल कार्यालयों का कार्य ठप है। इसका सीधा और व्यापक असर आम जनता पर पड़ रहा है।


आज स्थिति यह है कि लोगों के जमाबंदी, दाखिल-खारिज, भूमि सुधार, भूमि बिक्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए हैं। कई परिवार अपनी बेटियों बहन की शादी या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जमीन का क्रय-विक्रय करना चाहते हैं, लेकिन छोटे-छोटे राजस्व मामलों के उलझन से लंबित रहने के कारण वे परेशान हैं। RTPS के अंतर्गत प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं।आगामी  पंचायत चुनाव मद्देनजर कई स्थानीय योजनाएं और विकासात्मक कार्य एनओसी नहीं मिलने के कारण प्रभावित हैं 


सबसे गंभीर प्रभाव भूमि विवादों पर पड़ा है। जिससे ग्राम कचहरियो में आंचल का मामला सरपंच कैसे देखेगे पहले अंचल अधिकारी के स्तर पर जनता दरबार लगता था, लेकिन अब सुनवाई नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी विवाद, मारपीट और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्राम कचहरी पर भी अत्यधिक दबाव बढा है।


अंचल अधिकारी आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी हैं। फसल कटनी, आगजनी दुर्घटना जैसी घटनाएं होने पर अंचल सक्रिय प्रशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में उस व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न हो गई हैं अब मैं एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मूलभूत मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं —समस्या केवल अंचल स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुमंडल और जिला स्तर तक भी व्याप्त है।

अनुमंडल भूमि सुधार समाहर्ता तथा जिला स्तर पर एडीएम के यहां जो अपीलीय कार्यवाही होती है, वहां पर अनुभवी और योग्य राजस्व अधिकारियों का होनज़रूरी है परिणामस्वरूप, वहां पर मामलों का उचित और गुणवत्तापूर्ण यदि कोई व्यक्ति अंचल अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट है, तो उसे एक सशक्त और प्रभावी अपीलीय मंच मिलना ही चाहिए।लेकिन वर्तमान स्थिति में उसे न्याय के लिए भटकना पड़ता है यही कारण है कि निचले स्तर पर असंतोष बढ़ रहा है और लोगों का प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित हो रहा है।


माननीय उच्च न्यायालय ने भी कहा है कि

इन महत्वपूर्ण पदों पर योग्यता प्राप्त एवं अनुभवयुक्त राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति चाहिए। यह निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण है ताकि अपीलीय प्राधिकार मजबूत हो, निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित हो और आम जनता का न्याय व्यवस्था से बेहतर न्याय मिले विश्वास बना रहे

अंचल, अनुमंडल और जिला — तीनों स्तरों पर राजस्व प्रशासन को मजबूत बनाने की ज़रूरत है 

उक्त बाते बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री एव उपमुख्य मंत्री,राजस्व एवं भुमि सुधार मंत्री ईमानदार है पर सुननें में आया है कि बसा के पदाधिकारी उनके पी ए है जो मामला को समाप्त कराने में सायद अर्चन ला रहे होंगे मेरा सुझाव है की राजस्व अधिकारी को राजस्व और बसा अधिकारियों को भूमि सुधार दे दे सायद मामला समाप्त हो जाएगी 

अधिकारियों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ शीघ्र निर्णय ले जन हित में हड़ताल को समाप्त कराए,और ऐसी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित हो जो आम जनता को समय पर सेवा और न्याय मिले ।क्योंकि सबसे ज्यादा प्रभावित आम नागरिक और हम जनप्रतिनिधि है।

पंच सरपंच संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने सरकार पर साधा निशाना राजस्व कर्मियों का किया समर्थन

पिता गृह रक्षा वाहिनी बक्सर में तैनात, बेटा शराब के साथ गिरफ्तार


* गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत एक कर्मी के बेटा शराब के साथ गिरफ्तार 

* शराबबंदी कानून के बीच बक्सर में सामने आया चौंकाने वाला मामला

बिहार में शराबबंदी कानून के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहा गृह रक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष के बेटे को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नदी के किनारे से शराब लेकर तीन युवक मोटरसाइकिल के साथ जाने वाले है ! सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बक्सर, संवाददाता। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच बक्सर जिले के राजपुर थाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहा गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत एक कर्मी के बेटे को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन वयक्ति पिठू बैग में शराब लेकर कर्मनाशा नदी के किनारे पर खड़े है जो मोटरसाइकिल से शराब केर साथ जाने वाले है | सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 


सुचना पर पहुंची पुलिस 

नदी के किनारे पहुंची जहा देखी की तीनो व्यक्ति पिठू बैग में कुछ रखकर अपना अपना मोटरसाइ‌किल चालु कर ग्राम निकृष के तरफ चले आ रहे है उक्त तीनो व्यक्ति ने पुलिस गाड़ी तथा पुलिस को देखकर मोटरसाइ‌किल गिराकर तथा अपना बैग फैककर भागने लगे ! भाग रहे तीनो व्यक्ति को पुलिस के द्वारा खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया परन्तु भाग रहे तीनो व्यक्ति में से दो व्यक्ति 1 ब्रजेश चौधरी उम्र 31 वर्ष पे० कामेश्वर चौधरी सा० भेलिपुर थाना इटाढ़ी 2. शन्नी देवल चौहान उम्र 20 वर्ष पे० कैशनाथ चौधरी सा० भेलिपुर थाना ईटाढ़ी को पकड़ा गया तथा सुग्रीव चौहान पे० कमला प्रसाद सा० भेलिपुर थाना ईटाढ़ी जो नदी किनारे लगे झाडी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ! पकड़ाये दोनों काला एवं लाल रंग का होंडा SP125 मोटरसाइकिल रजि० BR44N8404 चेचिस न० ME4JC831GMG216856 के पास फेका काला बैग में देशी शराब 200 ML कुल मात्रा 12.800 लीटर,काला एवं लाल रंग का C.TIIX मोटरसाइकिल रजि० BR44N7994 चेचिस न MD2B85AXSMPA01536 के चालक के द्वारा फेके गये भूरा रंग का बैग में रखा देशी शराब 200ML कुल मात्रा 17.600 लीटर तथा  काला रंग का हीरो सुपर स्पेलैडर भोटरसाइकिल रजि० न० BIR44K4389 के चालक के द्वारा फेंके गए हरा रंग का चैग में रखा 8PM अंग्रेजी शराब 180ML कुल 15.660 लीटर तलाशी के दौरान दोनों युवको के पास से शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 18/26 की है 


गृह रक्षा वाहिनी में तैनात एक कर्मी का बेटा 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवको में से एक युवक की पहचान गृह रक्षा वाहिनी में तैनात एक कर्मी के बेटे के रूप में हुई है। तथा अन्य दो उसी के गांव का निवासी बताया जाता है ! युवक लंबे समय से इस गतिविधि में शामिल था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। हलाकि ब्रजेश चौधरी के खिलाफ 31-12-2020 में जिला पदाधिकारी तथा इनके पिता कामेश्वर चौधरी के खिलाफ जिला समादेश्टा ( गृह रक्षा वाहिनी ) में राजेश पासवान के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है ! 


थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

इस घटना के बारे में  जब थाने से संपर्क स्थापित किया गया तो राजपुर थानाध्यक्ष के दवारा बताया गया की FIRदर्ज कर लिया गया है और शराबबंदी कानून के तहत सख्ती से कार्रवाई जारी किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। "कानून सबके लिए बराबर है। चाहे आरोपी किसी भी परिवार या विभाग से जुड़ा हो, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है,"

कहते है स्थानीय 

इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कानून व्यवस्था से जुड़े परिवार के सदस्य का इस तरह पकड़ा जाना बेहद चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित है या इसके पीछे कोई संगठित तंत्र काम कर रहा था। 

पिता गृह रक्षा वाहिनी बक्सर में तैनात, बेटा शराब के साथ गिरफ्तार

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/