anish .: मौत "body"

    hedar kana

     Mvonlinebiharnews-के google पेज पर आप सभी का स्वागत है विज्ञापन या खबर देने के लिए संपर्क करे 7050488221

     

मौत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मौत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बक्सर के मनोरंजन यादव उर्फ मनीष का मिला तालाब में शव मौके पर पहुंचे DSP

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- के मशहूर स्थान जिसे चरित्र वन के नाम से जाना जाता है. कभी वहा महर्षी विश्वामित्र की कुटिया रहती थी लेकिन आज उसी इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे आप सुन कर चौक जाएगा जी हाँ उसी क्षेत्र मे बने काली मंदिर के पास तालाब में वार्ड नंबर 5 के दिनेश यादव के पुत्र मनोरंजन कुमार उर्फ मनीष कुमार जिनका उम्र लगभग 36 वर्ष बताया जा रहा है उनका शव तालाब में मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बक्सर डीएसपी धीरज कुमार अपने टीम के साथ पहुच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है 

परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात 8 बजे मनीष घर से गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया अगले सुबह उसका मृत शरीर काली मंदिर के पास तालाब में मिला. मनीष की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है 

बक्सर के मनोरंजन यादव उर्फ मनीष का मिला तालाब में शव मौके पर पहुंचे DSP

रघुनाथ पुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरी महिला हुई मौत

BY ADMIN 
M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- डीडीयू दाना पूर रेलखंड के बीच रघुनाथ पूर रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के कारण एक महिला गोद में ली हुई अपनी छोटी बच्ची के साथ प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच चली गई और ट्रेन की चपेट में आने से माँ और बेटी दोनों की मौत हो गई.

अधिकारी ने दी जानकारी 

घटना की जानकारी देते हुए RPF के इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी मुझे भी मिली है.और मुझे प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि महिला बगेन गोला गाव की रहने वाली है.

बक्सर से पटना की तरफ जाने वाली पसिंजर ट्रेन में सवार होकर रघुनाथपुर पहुची और ट्रेन से उतर रही थी तभी उसके साथ यह घटना घटित हो गई. हालाकि परिजन को सूचित कर दिया गया है. महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष कहीं जा रही है और यह घटना तकरीबन 1 बजे की है. वहीं इस घटना से स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है.

रघुनाथ पुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरी महिला हुई मौत

गंगा नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची खलबली – उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के सीमावर्ती इलाके में गंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है।


किसने देखा पहले 

स्थानीय मछुआरों ने सबसे पहले शव को जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे गंगा के किनारे उतराते हुए देखा और तुरंत इसकी जानकारी थाना दुबहड़ जनपद बलिया की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी देते हुए दुबहड़ थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाम पता अज्ञात उम्र लगभग 25-26 वर्ष बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान एक जोड़ी ब्लैक कलर की चप्पल, एक रेड कलर प्लास्टिक की चुनौटी, एक ब्लूटूथ प्राप्त हुआ है। आस पास के लोगों को मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है किंतु अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस पहचान करने तक के लिए भेजा गया है. 


पहचान में जुटी दो राज्यों की पुलिस 

गंभीर बात यह है कि शव उस इलाके में मिला है जो बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इसी कारण मामला दोनों राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस को शव के शरीर पर कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है।


मिली जानकारी 

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी मोतीलाल कुमार ने बताया कि बगल के ज़िलों में भी जांच शुरू कर दी गई है और शव की पहचान को लेकर स्थानीय थाना राम दास राय डेरा के थानाध्यक्ष शुभम कुमार से समन्वय किया गया और घटना की जानकारी दी गई. पुलिस का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या पहचान वाले की गुमशुदगी की जानकारी देना चाहता है, तो वह स्थानीय थाने से संपर्क कर सकता है।


युवक की हुलिया 

हुलिया- गोल चेहरा, बाल घुंघराले, दोहरी मजबूत जिस्म, आंख, नाक, कान, कद औसत उम्र लगभग 25-26 वर्ष, हाईट लगभग 5 फीट पहनावा - मेहरून कलर हाफ टी शर्ट, सफेद हाफ बनियान, ब्लैक लोअर, गले में काला धागा मोती युक्त, गले से कमर तक जनेऊ की तरह धागा, लक्स कोजी की आसमानी कलर की हाफ अंडरवियर पहना हुआ है।

गंगा नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची खलबली – उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 हुए गिरफ्तार

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर गांव मे हुए ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहा मामले मे नामजद अभियुक्त ओम प्रकाश सिंह पे०-बालमिकी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपि से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दे कि गिरफ्तारी की पुष्टि बक्सर एसपी शुभम आर्य ने करते हुए कहा कि मृतक के बेटे अजीत कुमार के द्वारा 19 लोगों नामजद किया गया था। जिसमें ओम प्रकाश सिंह पे०-बालमिकी सिंह को हमारी टीम के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है है। 

नामजद 19 लोगों में पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव व उनके भाई पूर्व मुखिया मनोज यादव को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने तुरंत इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने रात में ही एक नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, बावजूद इस घटना को लेकर गांव में तनाव कायम है।

इनको बनाया गया है आरोपी 

1) मनोज सिंह पिता दीनानाथ सिंह

2) संजय उर्फ संतोष, पिता दीनानाथ सिंह

3) कुणाल सिंह पिता मनोज सिंह

4) अभिषेक सिंह पिता मनोज यादव

5) राजवीर यादव पिता संतोष यादव

6) महेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह

7) विकास कुमार पिता महेंद्र सिंह

8) शिवम कुमार पिता महेंद्र सिंह

9) वीरेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह

10) जगनारायण सिंह पिता सूचित सिंह

11) दीनानाथ सिंह पिता सूचित सिंह

12) संदीप कुमार पिता वीरेंद्र सिंह

13) उमेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह

14) ओमप्रकाश सिंह पिता वाल्मीकि सिंह

15) करण कुमार पिता हृदयनारायण सिंह सभी ग्राम अहियापुर

16) सलीम अंसारी पिता जाकिर अंसारी, ग्राम-रसेन थाना राजपुर

17) बतंसर सिंह पिता नागेश्वर सिंह ग्राम-रामपुर थाना-धनसोईं

18) मोतीलाल पांडेय पिता बच्चा पांडेय, ग्राम-कौआखोंच थाना दिनारा जिला रोहतास

19) रामप्रवेश सिंह पिता रामचंद्र सिंह व तीन अज्ञात लोग

ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 हुए गिरफ्तार

बक्सर कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब ठेकेदार सुबह शौच के लिए गया था। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बासुदेवा ओपी थाना  क्षेत्र के अमीरपुर डेर की है। वही मृतक की पहचान संतोष सिंह महतों उम्र 40 वर्ष पिता महेन्द्र महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नावानगर में निर्माणाधीन कोकाकोला कंपनी में मृतक संतोष मजदूरों की आपूर्ति का कार्य करता था। वह रोजाना की तरह सुबह शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल पुलिसपदाधिकारी अफाकअख्तर अंसारी को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। वे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। डुमराँव SDPO ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना बक्सर जिले में बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें ताकि आम जनता का विश्वास बहाल हो सके।

बक्सर कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन

आचार्य किशोर कुणाल का निधन, महावीर वात्सल्य अस्पताल में ली अंतिम सांस

आचार्य किशोर कुणाल का निधन, महावीर वात्सल्य अस्पताल में ली अंतिम सांस,महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे आचार्य किशोर कुणाल

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

PATNA :- बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार को महावीर मंदिर न्यास के सचिव और विख्यात समाजसेवी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। उन्होंने पटना के महावीर वात्सल्य अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से धार्मिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


आचार्य किशोर कुणाल ने 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। किशोर कुणाल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गांव से की थी। पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत में उन्होंने ग्रेजुएशन किया। बाद में किशोर कुणाल गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर उनकी तैनाती पटना में भी हुई थी। उनके निधन की खबर से उनके अनुयायियों और समाजसेवियों में गहरा शोक व्याप्त है। वे न केवल महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे ब्लकि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रूप में भी विख्यात थे, उन्होंने समाज के कल्याण के लिए भी कई उल्लेखनीय कार्य किए।

आचार्य किशोर कुणाल का जीवन धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने महावीर कैंसर संस्थान और महावीर आरोग्य संस्थान की स्थापना की थी। इसके अलावा महावीर नेत्रालय की स्थापना भी की गई है जहां आंखों की समस्या से पीड़ित लोगों का इलाज किया जाता है। कई सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाले किशोर कुणाल पटना में स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के संस्थापक भी थे। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन

बिहार की सांस्कृतिक नायिका शारदा सिन्हा के निधन से लोकसंस्कृति को अपूरणीय क्षति, पूरा बिहार शोक में

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR 

बिहार :- की लोकसंस्कृति की पहचान और छठ महापर्व की आवाज मानी जाने वाली शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनके जाने से न केवल संगीत जगत बल्कि पूरा बिहार शोक में है। बिहार की इस सांस्कृतिक नायिका के बिना छठ पर्व अधूरा महसूस होता है। आइए जानते हैं, कैसे पूरा राज्य इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

स्वर कोकिला" शारदा सिन्हा

बिहार की "स्वर कोकिला" शारदा सिन्हा का निधन राज्य की लोकसंस्कृति और विरासत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके गाए छठ महापर्व के गीत बिहार के लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं और उनके बिना यह पर्व अधूरा सा महसूस होता है। पूरे बिहार में शोक की लहर है, और संगीत प्रेमियों के साथ ही आम जनता भी उनके परिवार के दुःख में शामिल है।

शारदा सिन्हा, जिन्हें लोक संगीत की दुनिया में विशेष स्थान प्राप्त था, ने अपने मधुर गीतों से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके गीतों ने न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में लोकगीतों को एक अलग पहचान दिलाई। उनकी आवाज में गाए छठ के गीत लोगों के ह्रदय में बसे हुए हैं और उनका जाना लोकसंस्कृति में एक गहरा खालीपन छोड़ गया है।

बिहार के लोग इस दुखद क्षण में उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। सभी की ईश्वर से प्रार्थना है कि शारदा सिन्हा की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें। ऊँ शांति।

बिहार की सांस्कृतिक नायिका शारदा सिन्हा के निधन से लोकसंस्कृति को अपूरणीय क्षति, पूरा बिहार शोक में

देशी कट्टे के साथ धंसोई से युवक गिरफ़्तार

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर :- जिले के धंसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों पर नकेल कसना है।

गिरफ्तार युवक की पहचान लालाचक गांव के श्याम बिहारी सिंह का पुत्र राेहित कुमार है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर धनसाेई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी किया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के पास से एक अवैध देशी कट्टा और 1 खोखा बरामद किए गया हैं। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है, और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह इस हथियार को कहाँ से लाया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाला था।

धंसोई थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि किसी भी तरह के अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और ऐसे लोगों को सख्त सजा दिलाई जाए।"

देशी कट्टे के साथ धंसोई से युवक गिरफ़्तार

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/