anish .: धार्मिक "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

धार्मिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धार्मिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

संस्कार भारती की ‘नाद अर्चना’ में सुरों और शास्त्रीय नृत्य की छटा से सजी महफ़िल, कलाकार पोर्टल का डिजिटल शुभारंभ, नवोदित प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

BY ADMIN

MV BIHAR NEWS

बक्सर । शुक्रवार को शहर के गोयल धर्मशाला में संस्कार भारती बक्सर जिला इकाई द्वारा आयोजित “नाद अर्चना” संगीत बैठक कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत एवं भरतनाट्यम नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, शिक्षा जगत, चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। संगठन के कार्यकर्ता एवं संगीत गुरु बिकेश शास्त्री ने तबला वादक अभय नारायण पांडेय की संगत में अपनी छात्राओं के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

इसके बाद बनारस घराने के प्रसिद्ध सितार वादक कृष्णा मिश्रा ने तबला पर प्रशांत मिश्रा की संगत के साथ मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं पटना से आई कलाकार आद्या सिन्हा ने अंशु कुमार और नेहा कुमारी के साथ भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ग़ज़ल गायक राघवेंद्र पांडेय ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी.एम. सिंह,संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर,सैनिक संघ उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने भारत माता एवं मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच उदघोषक की भूमिका डॉ. अनुराग मिश्रा ने निभाई। वही सभी कलाकारों को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर श्रोताओं में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने जिले के कलाकारों के सर्वेक्षण हेतु “कलाकार पोर्टल” का डिजिटल शुभारंभ भी किया। यह पोर्टल कंप्यूटर शिक्षक विजय भूषण सिंह के सहयोग से तैयार किया गया है। आयोजकों ने बताया कि यह मंच पुराने एवं नवोदित कलाकारों को जोड़ने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ना, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य को बढ़ावा देना तथा जिले के नवोदित कलाकारों को उचित मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के संयोजक अभिनव कुमार व निवेदक रोहतास गोयल रहे। आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री गुलशन सिंह, कोषाध्यक्ष निकेश पांडेय, मंत्री अंकुर श्रीवास्तव सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संस्कार भारती की ‘नाद अर्चना’ में सुरों और शास्त्रीय नृत्य की छटा से सजी महफ़िल, कलाकार पोर्टल का डिजिटल शुभारंभ, नवोदित प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

बृजलाल ब्रह्म बाबा के यहां अखंड हरी कीर्तन से मंत्र मुग्ध हुआ पूरा इलाका

MV BIHAR NEWS

बक्सर: जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा उस वक्त देखने को मिला, बृजलाल ब्रह्म बाबा, जिनका मंदिर खरहाटाड इस्थित है। जहाँ उनके मंदिर प्रांगण में ओझा परिवार के द्वारा भव्य अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।


इस मौके पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव के साथ हरी नाम संकीर्तन में हिस्सा लिया। 24 घंटे तक लगातार चले अखंड हरी कीर्तन में भजन-कीर्तन गाने वाले कीर्तन सम्राट कुमार अर्जुन, मुन्ना उपाध्याय, उत्तम सिंह, प्रियंका पायल, सोनू शुक्ला, समेत कई कीर्तन गायकों के द्वारा मधुर धुनों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। 

ओझा परिवार के वैभव ओझा उर्फ छोटू जी ने बताया कि कई वर्षों से कीर्तन के सम्राटों को बुलाया जाता है और यह हरि कीर्तन कराया जा रहा है 

मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं से जो मंदिर का शोभा बढ़ा दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। वही वृंदावन ओझा श्री भगवान ओझा श्री नारायण ओझा समेत कई परिवार के सदस्य मौजूद थे।

भाजपा नेता धीरज पाठक ने कहा कि बृजलाल बरम बाबा की महिमा अपरंपार है उनके यहां जो आता है उनके मनोकामनाएं पूर्ण होती है 24 घंटे के हरि नाम संकीर्तन समाप्त होने के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करेंगे।

बृजलाल ब्रह्म बाबा के यहां अखंड हरी कीर्तन से मंत्र मुग्ध हुआ पूरा इलाका

हॅराइज़न एकेडमी ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व

BY ADMIN 

MV ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर :- जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत हॅराइज़न एकेडमी ऑफ एजुकेशन स्कूल में छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना कर समाज में आस्था और संस्कृति का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रांगण में बनाए गए कृत्रिम घाट पर हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने छठ गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर “पहिले पहिल छठी मइया” और “कांचे ही बांस के बहंगिया” जैसे लोकगीतों को प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

स्कूल की निर्देशिका नंदनी तिवारी ने कहा कि “छठ महापर्व केवल पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, स्वच्छता और आस्था का प्रतीक है। हमारे छात्रों ने इस पर्व के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया है।”

विद्यालय के प्रबंध निदेशक भवेश कुमार तिवारी ने व्रती प्रतिभागियों का छठ घाट पर स्वागत करते हुए बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है। 

स्कूल के प्राचार्य उत्तम कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक सुधांशु चौबे एवं हरेराम ओझा ने घाट निर्माण एवं सजावट का कार्यभार संभाला वहीं रितेश कुमार एवं सुधांशु तिवारी ने संगीत संचालन में अपना योगदान दिया। समन्वयक रघुनाथ पाण्डेय ने अर्ध्य दिलाई जबकि तेज नारायण ओझा ने मंत्रोच्चार का कार्यक्रम संपन्न कराया। वरीय शिक्षिका मौसम कुमारी के नेतृत्व में सभी शिक्षिकाओं ने शिक्षकों के साथ अपना स‌राहनीय योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाई. इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों के उत्साहवर्धन में भाग लिया। 

हॅराइज़न एकेडमी ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व

राज्यपाल ने किया सिमरी में 9 दिवसीय रामकथा का उद्घाटन भाजपा नेता प्रदीप राय रहे मौजूद

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर/सिमरी। शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन सिमरी प्रखंड मुख्यालय और आसपास का इलाका भक्ति और श्रद्धा के सागर में डूब गया। मां काली मंदिर परिसर से सटे पंडाल में रविवार से नौ दिवसीय भव्य रामकथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विशेष तौर पर सिमरी पहुंचकर कथा का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि रामकथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम है।

इस आयोजन में विशेष आकर्षण रहे भाजपा के कद्दावर नेता प्रदीप राय। राज्यपाल के बगल में मंच पर विराजमान राय ने जहां आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाया, वहीं श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए समाजसेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की। उनके पहुंचने से सभा स्थल पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया। 

मां काली सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू हुई रामकथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज अपनी मधुर वाणी में श्रीराम के चरित्र, मर्यादा और आदर्शों का वर्णन करेंगे। भक्तगण जहां रामकथा के संदेश से भाव-विभोर होंगे, वहीं भजन-कीर्तन की रसधारा में भी सराबोर होंगे। आयोजन समिति ने यह भी जानकारी दी कि कथा का प्रसारण कई चैनलों के माध्यम से भी होगा, ताकि दूर-दराज के लोग भी इसका लाभ उठा सकें


कथा समापन के अगले दिन, यानि दो अक्टूबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। यह विवाह पूर्णतः दहेज रहित होगा, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ गरीब परिवारों के लिए राहत साबित होगा। समिति के सदस्यों का कहना है कि कथा केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने का माध्यम भी बनेगी।


प्रदीप राय की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

कथा उद्घाटन के दौरान राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही वर्गों की भागीदारी दिखी। खासकर प्रदीप राय की मौजूदगी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धर्म और समाज सेवा साथ-साथ चलने चाहिए। राय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रामकथा से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करें।

लाखो की संख्या में पहुचे श्रद्धालु

रामकथा के पहले ही दिन दूर-दराज़ गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने राज्यपाल और प्रदीप दुबे का स्वागत जोरदार तालियों और जयकारों के साथ किया सिमरी की यह रामकथा धार्मिक आस्था, सामाजिक सुधार और जनभागीदारी का अद्भुत संगम बनकर सामने आई है। उद्घाटन दिन की गरिमा में जहां राज्यपाल की मौजूदगी ने चार चांद लगाए, वहीं प्रदीप राय की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को नई दिशा और मजबूती दी। आने वाले दिनों में कथा और सामूहिक विवाह समारोह निश्चित ही इलाके की पहचान को और भी ऊंचा उठाएंगे।

राज्यपाल ने किया सिमरी में 9 दिवसीय रामकथा का उद्घाटन भाजपा नेता प्रदीप राय रहे मौजूद

तृतीय चरण सनातन जोड़ो यात्रा में बक्सर वासियों में दिखा विशेष ऊर्जा और जोश का संचार

यदि बक्सरवासी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ तो बक्सर को अयोध्या और काशी से भी अधिक विकसित बना देंगे --राजकुमार चौबे बोले

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर/ डुमराँव विश्वामित्र सेना द्वारा “सनातन जोड़ो यात्रा” के तृतीय चरण का आयोजन रविवार, 14 सितम्बर को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस यात्रा में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बक्सर के जनमानस ने भारी संख्या में सहभागिता करते हुए अपनी आस्था और समर्थन का प्रदर्शन किया।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय श्री राजकुमार चौबे जी स्वयं इस यात्रा में सम्मिलित हुए और पूरे मार्ग में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं तथा जनता का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नेनुआं में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहाँ जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना की यह लड़ाई समय की आवश्यकता है, और यदि बक्सरवासी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ तो बक्सर को अयोध्या और काशी से भी अधिक विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।

यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे प्रधान कार्यालय (कार्यालय संख्या-11, लख नारायणपुर, लख अदफा, मठिला) से हुई। वहीं 3:00 बजे नेनुआं में स्वागत समारोह सह जनसभा का आयोजन किया गया। संध्या 4:30 बजे यात्रा पुनः सभास्थल से सम्हार, बनकट, के०सी० कॉलेज, डुमरांव ब्लॉक, डुमरांव स्टेशन, पुराना भोजपुर होते हुए फोरलेन मार्ग से कार्यालय लौटकर सम्पन्न हुई। तृतीय चरण की यह यात्रा अपने आप में अद्वितीय रही। पूर्व के दोनों चरणों की सफलता के पश्चात इस बार भी यात्रा में विशेष ऊर्जा और जोश का संचार देखने को मिला। बक्सर की धरती ने एक बार फिर सनातन संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी गहन आस्था तथा संगठन की लड़ाई में अपना अटूट समर्थन प्रदर्शित किया।

तृतीय चरण सनातन जोड़ो यात्रा में बक्सर वासियों में दिखा विशेष ऊर्जा और जोश का संचार

विश्वामित्र सेना बनी सनातनियों की मन पसंद, सैकड़ों लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

BY ADMIN 

MVONLINEBIHARNEWS 

बक्सर : राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर विश्वामित्र सेना द्वारा बक्सर विधानसभा के सदर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम नाट, बड़कागांव एवं उपाध्यायपुर में संगठन विस्तार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं संकल्प को साझा किया। धर्मनिष्ठ सनातनी बंधुओं ने न केवल संगठन के कार्यों की सराहना की बल्कि हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

गांव-गांव जाकर चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विश्वामित्र सेना की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मज़बूती प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ने एक स्वर में “जय सनातन – जय विश्वामित्र सेना” का उद्घोष किया।


विश्वामित्र सेना बनी सनातनियों की मन पसंद, सैकड़ों लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

बक्सर के इस गाव से विश्वामित्र सेना के राजकुमार चौबे ने किया धर्म जागरण का शंखनाद

*हर साल 51 गरीब परिवार की लड़कियों का विवाह कराएगी विश्वामित्र सेना : राज कुमार चौबे* 

जो करेगा सनातन की बात विश्वामित्र सेना देगी उसका साथ तो किया पडेग विधानसभा चुनाव में पार्टियों पर असर 

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHARNEWS

बक्सर : बक्सर के चक्की में आज सनातन संस्कृति उत्थान कार्यक्रम सह सनातनी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस दौरान विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने धर्म और संस्कृति के उत्थान के लिए संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर केवल एक ज़िला नहीं, बल्कि भारत की सनातन चेतना का केंद्र है, जहां भगवान राम ने धर्म और युद्ध का पाठ पढ़ा और विश्वामित्र मुनि ने यज्ञ की रक्षा की। चौबे ने बक्सर की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यही वह भूमि है जहां ताड़का, मारीच और सुबाहु जैसे अधर्म के प्रतीकों का अंत हुआ, च्यवन ऋषि ने आयुर्वेदिक अमृत च्यवनप्राश की खोज की, अहिल्या उद्धार हुआ, वामन अवतार की पुण्यभूमि है और पंचकोशी परिक्रमा आत्मा की मुक्ति का मार्ग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इतनी महान विरासत होने के बावजूद बक्सर को आज तक उसका उचित सम्मान नहीं मिला।

इसके लिए उन्होंने  स्थानीय नेताओं के साथ - साथ सांसद, विधायक और मंत्री को जिम्मेदार बताया और कहा कि उन्होंने बक्सर को कभी आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में कदम नहीं उठाए। उन्होंने सड़कों की जर्जर हालत, अस्पतालों की बदतर स्थिति और सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा को गंभीर चिंता का विषय बताया। साथ ही, उन्होंने 10 ठोस मांगें रखीं — जिनमें विश्वामित्र मुनि की आदमकद प्रतिमा, च्यवन ऋषि स्मारक, राम-ताड़का युद्ध क्षेत्र को “धर्म युद्ध सर्किट” घोषित करना, पंचकोशी परिक्रमा को राष्ट्रीय तीर्थ पथ का दर्जा देना और “विश्वामित्र कॉरिडोर” का निर्माण शामिल है।

चौबे ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पीएमओ को पत्र भेजा था और वहां से फोन पर आश्वासन मिला है कि उनकी बातें संज्ञान में ली गई हैं और कार्य शुरू हो रहा है। इसे उन्होंने पूरे बक्सर के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया। कार्यक्रम में चौबे ने बिहार के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास की भी मांग की। उन्होंने सीतामढ़ी, गया, अजगैबीनाथ (सुल्तानगंज), मां मुंडेश्वरी (कैमूर), देव (औरंगाबाद) और वाल्मीकिनगर जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए विशेष योजनाएं बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया।


उन्होंने बक्सर के युवाओं के पलायन, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सांस्कृतिक उपेक्षा पर गहरी चिंता जताई। साथ ही कहा कि जब तक बक्सर को आध्यात्मिक राजधानी का दर्जा नहीं मिल जाता, विश्वामित्र आश्रम को अंतरराष्ट्रीय धरोहर का मान नहीं मिलता और पंचकोशी तीर्थ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं दी जाती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने पूरे बिहार से आह्वान किया कि “बक्सर को उसकी गरिमा चाहिए” और “सनातन की लड़ाई लड़ी जाएगी।” उन्होंने कहा की चक्की गाँव से ही एक नई शुरुआत की जाएगी हर साल 51 ग़रीब परिवारों की लड़कियों का विवाह किया जाएगा। 


इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण शर्मा शाहाबाद संयोजक, राजेश यादव, अनूप सिंह, लाल यादव, परमेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, राहुल पांडे, गोवर्धन चौबे, मुनमुन चौबे, अभय चौबे को सनातनी सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन जिला संयोजक मोहित दुबे ने किया। मौके पर अशोक उपाध्याय, तुलसी निषाद, कन्हैया जी, रमेश पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

बक्सर के इस गाव से विश्वामित्र सेना के राजकुमार चौबे ने किया धर्म जागरण का शंखनाद

गुरु पूर्णिमा पर कलेक्ट्रेट हनुमान मंदिर में पवन की टीम ने भेंट किया इनवर्टर बैटरी

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बक्सर कलेक्ट्रेट स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब समाजसेवी पवन कुमार चौरसिया की टीम ने मंदिर को एक इनवर्टर बैटरी दान में भेंट किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सेवा भावना के तहत पवन कुमार और उनकी टीम ने मंदिर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय योगदान दिया।


पवन कुमार चौरसिया ने इस अवसर पर कहा, “गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के सम्मान का नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की सेवा का भी पर्व है। हम चाहते हैं कि मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी भी समय रोशनी की कमी न हो, इसलिए इनवर्टर बैटरी भेंट की गई है।”

मंदिर के पुजारी त्यागी बाबा और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पवन कुमार और उनकी टीम के इस कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। मंदिर पुजारी त्यागी बाबा ने बताया कि यह उपकरण अब मंदिर में रात्रिकालीन आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में मददगार साबित होगा।

बता दे कि इनके टीम के अंकित साह, मनीष उपाध्याय, आदित्य केशरी, शिवम केशरी, और राज सिंह इस पुनीत अवसर पर सहभागी बने, गुरु पूर्णिमा के इस पावन दिन पर किए गए इस सहयोगात्मक कार्य ने समाज में सेवा, श्रद्धा और सहयोग की भावना को और अधिक प्रबल किया है।

गुरु पूर्णिमा पर कलेक्ट्रेट हनुमान मंदिर में पवन की टीम ने भेंट किया इनवर्टर बैटरी

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/