anish सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए SDM और CO ने सभी नावों पर लाइफ जैकेट्स कराया उपलब्ध - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए SDM और CO ने सभी नावों पर लाइफ जैकेट्स कराया उपलब्ध 

BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- सिमरी क्षेत्र में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा सभी नाविकों को नावों की क्षमता के अनुसार समुचित संख्या में लाइफ जैकेट्स उपलब्ध कराई गई हैं। यह कदम हाल ही में एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) और सीओ (अंचलाधिकारी) के द्वारा उठाया गया है, ताकि नाव यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो जा सके। 

दियारा इलाके में  जलमार्गों पर हर दिन सैकड़ों लोग नावों से यात्रा करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि हर नाव पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट्स मौजूद हों। प्रत्येक नाविक को नाव की क्षमता के अनुसार यात्रियों के लिए भी लाइफ जैकेट्स दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एसडीएम ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि सिमरी प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके में संचालित सभी नावें के सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों। लाइफ जैकेट्स का वितरण एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नाव यात्रियों की सुरक्षा में सुधार करेगा।"

प्रशासन द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है कि सभी नाविक अपने यात्रियों को नाव में बैठने से पहले लाइफ जैकेट पहनने के लिए प्रेरित करें और इस नियम का सख्ती से पालन करें। और नाव के क्षमता के अनुसार ही लोगो को बैठाए 