anish भोजपुर थानाध्यक्ष ने की मानवता का मिसाल पेश महिला की बचाई जान - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

भोजपुर थानाध्यक्ष ने की मानवता का मिसाल पेश महिला की बचाई जान

ई रिक्शा और कंटेनर के बीच हुई टक्कर में थानाध्यक्ष की तत्परता से महिला की बची जान

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर :- आरा बक्सर फोरलेन पर कंटेनर और ई रिक्शा की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे स्थानीय थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा तत्काल रूप से अस्पताल लेकर जाया गया। थानाध्यक्ष की तत्परता से जख्मी महिला को सामयिक उपचार मिला और उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर के रामरेखा घाट स्थित पानी टंकी निवासी अरविंद प्रसाद और उनकी पत्नी कोमल देवी ई रिक्शा पर नया भोजपुर से भुट्टा खरीदकर आ रहे थे। पति अरविंद प्रसाद ई रिक्शा चलाकर तो पत्नी कोमल देवी एमपी हाई स्कूल के समीप भुट्टा पका उसे बेचकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। 

रोज की तरह सोमवार की सुबह वो नया भोजपुर मंडी से ई रिक्शा पर भुट्टा खरीदकर बक्सर की तरफ जा रहे थे, तभी पुराना भोजपुर के समीप पहुंचते ही एक कंटेनर ने उनके ई रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में जहां चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया वहीं उसकी पत्नी को सिर में गहरी चोटें आई है। घटना के बाद जख्मियों ने पुलिस को फोन मिलाया जिसके कुछ ही मिनटों में थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विशेष रूप से जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना में ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं पुलिस ने कंटेनर को जब्त करते हुए उसे चालक सहित थाने ले गई है। घटना के बाद एक तरफ जहां थानाध्यक्ष की सराहना हो रही है, वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जख्मियों को समय से अस्पताल पहुंचाना उनका दायित्व है।