सिमरी मुखिया संघ के अध्यक्ष बने प्रेम सागर कुंवर
By admin
m v online bihar news बक्सर/सिमरी :-प्रखंड में मुखिया संघ के अध्यक्ष के लिए कई दिनों से विवाद चल रहा था बताया जाता है कि यहां पर दो-दो अध्यक्ष बने हुए थे। जिसके कारण यह पता नहीं चल पा रहा था वास्तव में कौन यहां के मुखिया संघ के अध्यक्ष हैं। लेकिन अब यह विवाद पर विराम लग गया है शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में सभी पंचायतों के मुखिया की बैठक की गई जिसमें दो पंचायत के मुखिया बैठक से बाहर निकल गए। इकौना गांव के मुखिया अशोक राय के नेतृत्व में चल रहे बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि मुखिया संघ के अध्यक्ष डूमरी गांव के राष्ट्रपति से सम्मानित मुखिया प्रेम सागर कुंवर को बनाया जाए।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
बताते चलें कि सिमरी प्रखंड में इस पद को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा था जो शुक्रवार की हुई बैठक में खत्म हो गई जहां बैठक में मौजूद सभी पंचायतों के मुखिया की सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सिमरी मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर को चुना गया। तथा उपाध्यक्ष के पद पर खरहाटांड़ पंचायत के मुखिया राजेश यादव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर हिरामुनी देवी मुखिया सहियार, एवं मीडिया प्रभारी के पद पर मोहम्मद इम्तियाज अंसारी मुखिया काजीपुर को सर्वसम्मति से चुना गया।
नवनिर्मित अध्यक्ष
डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुंवर ने बताते हुए कहा कि हमें जो यह पद सभी पंचायतों के मुखिया के द्वारा दिया गया है उसका सही उपयोग करते हुए प्रखंड का मान सम्मान जिला ही नहीं बल्कि बिहार और भारत में ले जाने का प्रयास करूंगा