सिमरी वार्ड संघ के अध्यक्ष बने दिनेश तिवारी व उपाध्यक्ष का कार्य संभालेंगे गोलू सिंह
By admin
M v online bihar news/buxar/सिमरी प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों के द्वारा बीते दिन प्रखण्ड परिसर में बने शिव मंदिर के प्रांगण में वार्ड महासंघ के सदस्यों के द्वारा एक बैठक की गई, जिसमें सभी वार्ड सदस्यो के सहमति से मंडल इकाई का गठन किया गया। जिसमे दिनेश तिवारी को अध्यक्ष, तथा गोलू सिंह व साहिल सिंह को उपाध्यक्ष, और चान्ती देवी को सचिव,एवं सुदीप मिश्रा को कोषाध्यक्ष, तथा मिथिलेश कुमार दूबे को मिडिया प्रभारी, राजेश कुमार मिश्रा को प्रवक्ता एवं डमडम राय को संरक्षक मनोनीत किया गया।
जिसके बाद उपस्थित वार्ड सदस्यों को नए मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया की, सांगठनिक सशक्तता के साथ-साथ सदस्यों के सम्मान को कभी आघात पहुंचने नहीं दूंगा। इस बैठक में काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी, वार्ड महासंघ के जिला सचिव अशोक यादव, बालकृष्ण मिश्रा,
अनिल कुमार प्रसाद, योगेंद्र नाथ पांडेय, इंदु देवी, ओम प्रकाश, उमाशंकर यादव, लाल बिहारी दूबे, दशरथ मिश्र, नंद जी प्रसाद, इस्लाम अंसारी, सूर्यनारायण राम, मनोज कुमार गोड़, राजन साह, गंगाधर सिंह, उमेश तिवारी, मनीष कुमार यादव नियाजिपुर के वार्ड सदस्य मनीष कुमार पाठक समेत अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे।