anish धनतेरस के दिन बाजारों में खरीदारी करने के लिए उमड़ी रही भीड़.. - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

धनतेरस के दिन बाजारों में खरीदारी करने के लिए उमड़ी रही भीड़..

By admin
M v online bihar news/buxar/धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को धातु खरीदने की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के निर्वहन को शहर के सर्राफा मंडी से लेकर बर्तन बाजार तक हर ओर खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसको देखते हुए शहर में वन वे ट्रैफिक करने के साथ ही बर्तन मंडी में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

धनतेरस पर मुख्य रूप से साफ-सफाई के इस त्योहार पर धातु के साथ झाड़ू खरीदने की भी परंपरा रही है। इसको लेकर शहर के सर्राफा मंडी से लेकर बर्तन बाजार और गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ अधिक होने पर चोर उचक्कों की भी सक्रियता बढ़ जाती है। इसको देखते हुए सर्राफा मंडी तथा बर्तन बाजार में 11 बजे के बाद किसी भी वाहन के जाने पर रोक लगाने के साथ ही जगह-जगह हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं शहर में भीड़ के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो तथा जाम नहीं लगे इसको देखते हुए मेन रोड में वन वे ट्रैफिक कर दिया गया है। जिसमें सिडिकेट चौक से नगर थाना चौक की ओर शहर के बीच से होते ऑटो तथा छोटी गाड़ियों को जाने की इजाजत तो दी गई है, पर नगर थाना चौक से शहर की ओर किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार प्रभावी रहा, जिससे खरीदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वहीं शाम होने तक बर्तन बाजार में भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पैदल चलना भी कठिन हो गया।

अगर बात करें ग्रामीण इलाके की तो लोगों का काफी हुजूम देखने को मिला लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचे थे। जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।