By admin
M v online Bihar news/बक्सर, दिनांक 14 नवम्बर 2021:- आज दिनांक 14 नवंबर 2021 को एमपी हाई स्कूल बक्सर में जिला प्रशासन एवं दैनिक जागरण के सहयोग से जागरण बाल संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी महोदय ने कैंब्रिज हाई स्कूल, एमपी हाई स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल इटाढी, लोयोल्ड स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे:-
1. विद्यार्थियों ने विज्ञान,अंतरिक्ष विज्ञान, इसरो तथा इसरो के अंतरिक्ष अभियानों के संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय से प्रश्न पूछे।
2. एक विद्यार्थी ने सवाल किया कि जिला पदाधिकारी के पद पर आप किस विभाग पर पहले ध्यान देंगे और क्यों?
3. स्पेस टेक्नोलॉजी का कृषि में क्या उपयोग है?
4. एक नन्हीं विद्यार्थी ने जिला पदाधिकारी से सवाल किया कि वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है परंतु उसके माता-पिता आईएस बनाना चाहते हैं क्या आईएएस बनना ही सफलता है?
5. जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विद्यार्थियों के प्रश्नों का बारी-बारी से उत्तर दिया।
6. जिला पदाधिकारी महोदय ने सैटेलाइट का दैनिक जीवन में उपयोग बताया तथा विद्यार्थियों के अंदर की जिज्ञासाओं को अपने उत्तर के माध्यम से शांत किया।
7. जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि आज के समय में सेटेलाइट के उपयोग से साइक्लोन, वर्षा और अन्य आपदाओं के बारे में पूर्व में ही जानकारी प्राप्त हो जाती है जिससे बचाव का कार्य समय से किया जा सकता है तथा साथ ही नई नई टेक्नालॉजी के माध्यम से कृषि उपज को बढ़ाया जा सकता है।
8. जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि सभी कार्य क्षेत्रों का अपना महत्व है और आप सभी को अपनी इच्छा अनुसार अपना कार्यक्षेत्र चुनना चाहिए तथा अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
9. आज सभी विद्यार्थियों ने निर्भीक होकर अपने मन में उठ रहे सवालों को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा तथा जिला पदाधिकारी महोदय ने एक अध्यापक की भूमिका में सभी विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया।
10. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा की विद्यार्थियों को अपने रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र चुनने, कर्तव्य के प्रति सजग रहने, मानवीय गुणों को समाहित करते हुए अथक प्रयास के साथ जीवन के मौलिक मूल्यों को समाहित करते हुए एकाग्र मन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। जीवन में सफलता और असफलता मिलती रहती है परंतु असफलता मिलने के बाद हार नहीं मानना चाहिए। बल्कि असफलता से अपने कमियों को जानते हुए पुनः प्रयास से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
11. परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही विषय वस्तु पर अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए।